फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Engineer Death Dadri MLA's anger erupts on officers

Noida Engineer Death: दादरी विधायक का फूटा गुस्सा, बोले- अफसरों ने मारा युवराज; इन दो पत्रों का भी किया जिक्र

Thu, 22 Jan 2026 08:22 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Jan 2026 08:22 PM IST
सार

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सेक्टर-150 में स्ट्रीटलाइट, गड्ढों और साइनबोर्ड की कमी के कारण हुई एक युवक युवराज की मौत पर अधिकारियों की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घटना की गंभीरता से जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Noida Engineer Death Dadri MLA's anger erupts on officers
दिवंगत युवराज मेहता के परिजनों से मिलते दादरी विधायक - फोटो : X @tejpalnagarMLA

विस्तार

सेक्टर-150 में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने अधिकारियों की लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि युवराज को तो इन लापरवाह अधिकारियों ने मार दिया। इसी जगह पर अगर प्राधिकरण ने पत्र लिखे जाने के बाद लाइट और जरूरी साइनबोर्ड लगा दिए होते तो आज युवराज अपने परिवार के साथ होता।

विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि यह दुर्घटना नोएडा प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की कमी से हुई है। यहां गड्ढा, स्ट्रीटलाइट की कमी हादसे की वजह बने। यह सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। मैंने खुद 21 सितंबर 2025 और 12 जनवरी 2026 को इस कमी को दूर कराने के लिए पत्र नोएडा प्राधिकरण को लिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी कोई सार्थक कार्यवाही नहीं की गई। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से एक परिवार ने अपने इकलौते होनहार बेटे को खो दिया। मेरा आग्रह है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए। जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। विधायक ने यह भी मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं इस विकसित शहर में नहीं हों। इसके लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की यूनिट गौतमबुद्धनगर में बनाई जाएं।

विज्ञापन

अमर उजाला से बाचतीत में विधायक ने बताया कि लापरवाही का आलम यह है कि 21 सितंबर को जिन दो जगहों के लिए पत्र लिखा। उसमें कम जरूरत वाली जगह पर लाइट ठीक करा दी गई। जहां हादसे की सबसे अधिक आशंका स्थानीय लोग जता रहे थे। वहीं, कोई काम नहीं कराया गया। यह हद दर्जे की लापरवाही है। इसके बाद संविदा पर तैनात जेई को निलंबित करके अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। दूसरे विभागों में तो कोई जिम्मेदारी ही नहीं मान रहा।

आर्थिक सहायता के लिए लिखा पत्र
विधायक तेजपाल नागर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है। उनका कहना है कि युवराज के परिवार में कोई और कमाने वाला नहीं है। ऐसे परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया है। परिवार के भरण पोषण के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिया जाना उचित होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed