फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida BJP sounded conch shell through social media meet

Noida News: सोशल मीडिया मीट के जरिये नोएडा भाजपा ने किया शंखनाद

Fri, 05 Apr 2024 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Noida BJP sounded conch shell through social media meet
फोटो
विज्ञापन

सोशल मीडिया मीट के जरिये नोएडा भाजपा ने किया शंखनाद

-राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और यूपी सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल पहुंचे नोएडा


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-27 के कैलाश सभागार में भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया मीट का आयोजन किया। आयोजन के माध्यम से भाजपा ने विपक्षियों पर धावा बोलते हुए शंखनाद किया।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्षी दलों और असामाजिक तत्वों की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार व भाजपा के खिलाफ फैलाए जाने वाले दुष्प्रचार के खिलाफ मजबूत साक्ष्य के साथ करारा जवाब देना चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से देश के हर युवा को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में इतना काम कर दिया है कि विपक्ष के पास इसका कोई जवाब नहीं। उसके बाद भी यदि विपक्षी विकास के मुद्दे पर भ्रम फैलाएं तो जवाब में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट के वीडियो आप सोशल मीडिया पर डाल सकते हैं। यदि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आरोप लगाएं तो काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की वीडियो चला सकते हैं। सोशल मीडिया पर हम सभी को अपने जवाब में मर्यादा का ध्यान भी रखना है।
विज्ञापन

वहीं, कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार सोशल मीडिया के तौर तरीके बदल रहे हैं। उसी के अनुरूप अपडेट रहना पड़ेगा। आगामी दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की प्रभावी भूमिका निर्वहन करेगी और हम सबको इसके लिए तैयार रहना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। सोशल मीडिया मीट में करीब 500 वॉलंटियर्स रहे। कार्यक्रम में महामंत्री उमेश त्यागी, विधानसभा संयोजक गणेश जाटव, हर्ष चतुर्वेदी, तन्मय शंकर, शिवांश श्रीवास्तव, चंद्रमणि शर्मा, लोकेश कश्यप, उमेश यादव, ओमवीर अवाना, राम निवास यादव, अहसान, ख़ान, रचना जैन समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed