फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority takes U-turn in action against parking agency

Noida News: पार्किंग एजेंसी पर कार्रवाई में नोएडा प्राधिकरण का यू-टर्न

Mon, 18 Aug 2025 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Noida Authority takes U-turn in action against parking agency
-ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई का दावा करने वाले ट्रैफिक सेल ने उसी एजेंसी को सौंपा संचालन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सात सेक्टरों में सरफेस पार्किंग का संचालन कर रही एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का दावा कर नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल ने यू-टर्न लिया है। दोबारा से फिर उसी एजेंसी को कुछ दिन में पार्किंग का संचालन सौंप दिया गया है। जून में ट्रैफिक सेल के अधिकारियों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा के बकाये पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने का दावा किया था। अधिकारियों ने यह भी बताया था कि करीब 50 लाख रुपये जमा करने को जो चेक एजेंसी की तरफ से दी गई थी वो बाउंस हो चुकी है। अब दोबारा उसी पार्किंग एजेंसी के संचालन शुरू होने पर स्थानीय निवासी सवाल उठा रहे हैं। वहीं ट्रैफिक सेल के अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी ने कुछ बकाया जमा किया है इसलिए दोबारा से उसे पार्किंग संचालन देने और कार्रवाई न करने का फैसला लिया गया है।

एजेंसी को सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 79, 94,104 में पार्किंग संचालन का जिम्मा मिला था। सेक्टर-104 की सरफेस पार्किंग बंद करवाई जा चुकी है। करार के मुताबिक एजेंसी को प्रति महीने 14 लाख रुपये प्राधिकरण के खाते में जमा करने थे। लेकिन पिछले कई महीनों से एजेंसी की तरफ से नियमित रूप से धनराशि नहीं जमा की जा रही थी। जून में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया हो गया था। प्राधिकरण ने पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया था। प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक विश्वास त्यागी ने 18 जून को एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू करने का दावा किया था। अब उनका कहना है कि पहले किया गया आकलन सही नहीं था। सेक्टर-104 व एक जगह की और पार्किंग बंद हो चुकी है। इसकी धनराशि को घटाया नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed