फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida authority removed all advertisements on DND

नोएडा प्राधिकरण ने डीएनडी पर लगे सारे विज्ञापन हटाए

Fri, 15 Oct 2021 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Noida authority removed all advertisements on DND
नोएडा के डीएनडी पर लगे विज्ञापन को हटाती प्राधिकरण की टीम।
नोएडा। प्राधिकरण ने डीएनडी पर लगे सारे विज्ञापन बृहस्पतिवार को हटा दिए। डीएनडी प्रोजेक्ट की कंपनी नोएडा टोल ब्रिज कंपनी पर प्राधिकरण का 26 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा प्राधिकरण के साथ कंपनी का करार भी खत्म हो चुका है। ऐसे में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि डीएनडी टोल सहित सड़कों पर लगे सभी यूनिपोल सहित मुख्य टोल पर लगे विज्ञापनों को हटा दिया गया है। कंपनी की ओर से शुरुआती दौर से 50 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर विज्ञापन का शुल्क दिया जाता था। यह शुल्क अब बढ़कर 300 रुपये प्रति वर्गमीटर हो चुका है, लेकिन पुराने रेट पर ही शुल्क जमा किया जा रहा था। ऐसे में कंपनी पर शुल्क की बकाया राशि बढ़कर 26 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। इसी बीच कंपनी आर्बिट्रेशन में भी चली गई। इसके अलावा एनसीएलटी और सुप्रीम कोर्ट में भी मामला चला। इस मामले में प्राधिकरण के साथ कंपनी के करार को भी आगे नहीं बढ़ाया गया, लेकिन कंपनी की ओर से पुरानी दर पर ही शुल्क जमा किया जा रहा था। कंपनी को विज्ञापन से करोड़ों की कमाई हो रही थी, लेकिन पैसे जमा करने में कंपनी आनाकानी कर रही थी। लिहाजा, प्राधिकरण ने विज्ञापन हटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed