फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport will get Best Infrastructure Award-2022

नोएडा एयरपोर्ट को मिलेगा बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड-2022

Thu, 12 May 2022 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Noida Airport will get Best Infrastructure Award-2022
ग्रेटर नोएडा। द आर्किटेक्चरल रिव्यू की ओर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड-2022 मिलेगा। संस्था की ओर से एयरपोर्ट को यह अवार्ड भविष्य के लिए बनाई गई परियोजनाओं को देखते हुए दिया जाएगा। जल्द ही इसकी तारीख की भी घोषणा की जाएगी। एयरपोर्ट डिजिटल एयरपोर्ट होगा और इसका टर्मिनल डिजाइन को हरियाली का संदेश देने वाला बनाया जाएगा। टर्मिनल की उच्च गुणवत्ता, बिजली बचत के लिए सौर ऊर्जा आदि का कांसेप्ट काफी आगे ले जाने वाला है। देश का यह पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा जो कार्बन उत्सर्जन के मामले में पूरी तरह शून्य होगा। इसमें यात्रियों को कम से कम चलना होगा और एक जगह चढ़ने के बाद कई जगह सुरक्षा का कवच भी बनाया गया है। टर्मिनल में वाराणसी और हरिद्वार के गंगा घाट की भी झलक दिखेगी। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि यह पुरस्कार कंपनी के लिए काफी उत्साहित करने वाला है। इससे काम करने में और ऊर्जा मिलेगी और एयरपोर्ट को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed