फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida airport will be world's fourth and second largest in Asia

विश्व का चौथा और एशिया में दूसरा सबसे बड़ा होगा नोएडा एयरपोर्ट

Fri, 26 Nov 2021 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Noida airport will be world's fourth and second largest in Asia
ग्रेटर नोएडा। जेवर में बनने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्रफल के लिहाज से विश्व का चौथा, एशिया का दूसरा और देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। एयरपोर्ट के अंतिम चरण के निर्माण के बाद यह रैंकिंग लागू होगी। फिलहाल करीब 13.34 वर्ग किमी क्षेत्र में ही इसका निर्माण हो रहा है। बाद में इसका क्षेत्रफल बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक क्षेत्रफल के लिहाज से सऊदी अरब का किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट विश्व में सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यह 776 वर्ग किमी में फैला है। इसके बाद अमेरिका के दो एयरपोर्ट का नंबर आता है। जिनका क्षेत्रफल 137 और 70 वर्ग किमी है। जबकि चौथे स्थान पर जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। पूरी तरह विकसित होने के बाद इसका क्षेत्रफल 58 वर्ग किमी होगा। अहम है कि पहले इसका क्षेत्रफल 50 वर्ग किमी था। लेकिन बाद में 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल और बढ़ाने की बात कही गई थी। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि अंतिम तौर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का क्षेत्रफल 62 वर्ग किमी का हो सकता है।
विज्ञापन

किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट सऊदी अरब 776 वर्ग किमी
डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूएसए 137 वर्ग किमी
डलास वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूएसए 70 वर्ग किमी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत 58 वर्ग किमी
ओरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूएसए 54 वर्ग किमी
वाशिंगटन ड्यूल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूएसए 49 वर्ग किमी
बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चीन 47 वर्ग किमी
एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए विशेषज्ञ कमेटी ने सर्वे रिपोर्ट को दी सैद्धांतिक मंजूरी
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण (विस्तार) के लिए जमीन अधिग्रहण से पहले जेवर के 6 गांवों के प्रभावित किसान परिवारों के सामाजिक समाघात निर्धारण (एसआईए) पर जन सुनवाई का काम पूरा कर लिया गया है। इसमें जुटी प्रशासन व जीबीयू की टीम ने फाइनल रिपोर्ट तैयार कर 16 नवंबर को प्रशासन को सौंपी थी। इसके सार्वजनिक प्रकाशन के बाद 20 नवंबर को विशेषज्ञ कमेटी ने रिपोर्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अगले सप्ताह इसे शासन को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद सरकार अधिग्रहण पर फैसला लेगी। दूसरे चरण में करौली बांगर, दयानतपुर, कुरैब, रन्हेरा, मुढरह, बीरमपुर गांव की 1185 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। कुल 1365 हेक्टेयर जमीन को अधिसूचित किया गया है। इसमें 124 हेक्टेयर सरकारी जमीन है। इसे सीधा नागरिक उड्डयन विभाग के नाम करा दिया जाएगा। 57 हेक्टेयर जमीन का यमुना प्राधिकरण पहले से अधिग्रहण कर चुका है। करौली बांगर की 159 हेक्टेयर, दयानतपुर की 145, कुरैब की 326, रन्हेरा की 458, मुंढरह की 46 और बीरमपुर की 49 हेक्टेयर खेती की जमीन सहित कुल 1185 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed