फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport: Prime Minister's program will be held on the land of Rohi village

नोएडा एयरपोर्ट : रोही गांव की जमीन पर होगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम, सुरक्षा करेंगे 5000 जवान

Sat, 13 Nov 2021 05:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 13 Nov 2021 05:08 PM IST
सार

एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा जोन की पुलिस अफसरों से लेकर सिपाहियों की संख्या का आकलन कर रही है।

विज्ञापन
Noida Airport: Prime Minister's program will be held on the land of Rohi village
रैली स्थल पर चल रही तैयारी, विस्थापित किए गए दो पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवर। एयरपोर्ट के 25 नवंबर को होने वाले शिलान्यास के लिए पुलिस-प्रशासन और विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने कार्यक्रम स्थल तय कर लिया है। कार्यक्रम रोही गांव की जमीन पर नगला फूल खां के पास हो सकता है। यह स्थान रन्हेरा चौकी व एयरपोर्ट की साइट ऑफिस के भी नजदीक है और रोही बनवारीवास व नगला फूल खां के बीच में पड़ता है। शुक्रवार को आयोजक कंपनी की तरफ से साइट पर पंडाल बनाने के लिए दर्जनों ट्रकों से टेंट का सामान भी पहुंच चुका है।

विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम के लिए डेढ़ से दो लाख लोगों को सभा में लाने की तैयारी है। जेवर-बुलंदशहर मार्ग पर बनवारीवास व रोही गांव के संपर्क मार्गाें के बीच में बड़े स्थान को चुनते हुए मशीनों से रात दिन साफ-सफाई व समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही, बनवारीवास, रोही, रन्हेरा, कुरैव, दयानतपुर व किशोरपुर में सभा के लिए आने वाले लोगों के लिए पार्किंग बनाने की तैयारी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के लिए एयरफोर्स के दो हेलीकाप्टर होंगे, जबकि एक हेलीकाप्टर मुख्यमंत्री के लिए होगा। इसके लिए तीन हैलीपैड बनाए जाएंगे। सभा स्थल पर बनवारीवास गांव को जेवर बुलंदशहर मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते समीप तीनों को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ईवेंट कंपनी ने भेजा टेंट का सामान
कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी मिलने के बाद ब्रिजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने टेंट आदि सामान भेजना शुरू कर दिया है। जल्द ही टेंट लगाने का काम कंपनी शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलान्यास स्थल से दो पेड़ों को किया शिफ्ट
एयरपोर्ट के शिलान्यास स्थल पर शुक्रवार को जमीन को पूरी तरह से समतल कर दिया गया। वहीं, बेर व नीम के पेड़ को एयरपोर्ट की हरित पट्टी में शिफ्ट कर दिया। जेवर झाजर मार्ग से नगला छीतर को जाने वाली सड़क पर लगभग 400 मीटर आगे चिह्नित एयरो ड्रम रेफरेंस प्वाइंट (एआरपी) नगला फूल खां के पास रोही की जमीन पर स्थित है। यहां पर शिलान्यास की तैयारियां चल रही हैं। हैलीपैड स्थल से यहां पहुंचने के लिए दो दिनों से रास्ता बनाने का काम किया जा रहा है। नियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री के हाथों सभा स्थल पर ही शिलान्यास कराने के बाद शिला को दूसरे उपयुक्त स्थान पर लगा दिया जाएगा।


कार्यक्रम की सुरक्षा करेंगे 5000 जवान
एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा जोन की पुलिस अफसरों से लेकर सिपाहियों की संख्या का आकलन कर रही है। हालांकि, अभी तक अधिकारियों के पास प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं पहुंचा है। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल लगभग पांच हजार जवान तैनात करने की रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें अधिकारियों के अलावा, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला पुलिसकर्मी, पीएसी, आरएफ व पैरामिलिट्री की कंपनियां भी शामिल हैं। इस रिपोर्ट को आला अधिकारियों को भेजा जाएगा और मुहर लगने के बाद ही तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। जिले के बाहर से भी फोर्स बुलाई जाएगी। लगभग 3500 सिपाही (महिला-पुरुष), 800 उपनिरीक्षक, पीएसी, आरएएफ और पैरामिलिट्री की भी 20 से अधिक कंपनियां तैनात होंगी। डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, एसपी, एएसपी, सीओ भी व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed