फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida accident on elevated road car lost control hit divider woman got out from window head crushed die 5 hurt

दर्दनाक हादसा: बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार, तेज झटके से महिला खिड़की से निकली बाहर, सिर घिसट के चकनाचूर

Sat, 11 Feb 2023 02:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Feb 2023 02:36 PM IST
सार

मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया। मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करा दी गई थी और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Noida accident on elevated road car lost control hit divider woman got out from window head crushed die 5 hurt
नोएडा पुलिस घटना की दे रही जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे नोएडा में बीती रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 और 11 फरवरी की दरम्यानी रात को करीब 12.30 बजे नोएडा थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंर्तगत गिझोड रेड लाइट के ऊपर एलिवेटेड रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में कार सवार एक युवती भूमिका जादौन निवासी ग्वालियर उम्र 25 जो यूनिवो कंपनी में काम करती थी, की मृत्यु हो गई। अन्य घायल युवक रॉबिन, प्रभास, अर्पित, अभिषेक व युवती श्वेता को इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया। मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करा दी गई थी और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


भूमिका को मिली दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि जब कार डिवाइडर से टकराई तो उसमें सवार युवती भूमिका को इतना तेज झटका लगा कि वह उछलकर कार की खिड़की से बाहर गिरी और काफी दूर तक उसका सिर डिवाइडर से रगड़ता हुआ आगे गया। कहा जा रहा है कि इस वजह से उसका सिर चकनाचूर हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed