{"_id":"66d99661307739b51e030937","slug":"noida-a-fight-broke-out-in-the-vegetable-market-for-demanding-money-back-video-went-viral-on-social-media-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सब्जी मंडी में खुद के पैसे वापस मांगने पर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सब्जी मंडी में खुद के पैसे वापस मांगने पर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Thu, 05 Sep 2024 05:05 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:05 PM IST
सार
नोएडा की फेस 2 सब्जी मंडी में उधारी की रकम को लेकर दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा फेस 2 स्थित सब्जी मंडी में बुधवार को उधारी की रकम मांगने को लेकर दो दुकानदारों के बीच हिंसक झगड़ा हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हो गए, और मारपीट की यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया गया कि एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार से 32 हजार रुपए की उधारी की रकम वापस मांगी जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। दोनों पक्षों के बीच यह विवाद इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान लोग डंडे और क्रेटों का इस्तेमाल करके एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 1 मिनट 50 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया जिसमें मारपीट की पूरी घटना कैद की गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग आपस में झगड़ते हुए और हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली फेस 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि इस मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। और किसी ने भी पुलिस से औपचारिक शिकायत नहीं की है। पुलिस ने मामले की जांच की है और फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
इस घटना ने सब्जी मंडी में स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया था। लेकिन समझौते के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन