फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No ultrasound facility in medical college, patient upset

मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं, मरीज परेशान

Mon, 21 Mar 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
No ultrasound facility in medical college, patient upset
No ultrasound facility in medical college, patient upset
नूंह। पिछले माह नूंह दौरे पर आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में एक सप्ताह के भीतर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया करवाने का वादा किया था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद भी मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इससे यहां प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में करीब 550 करोड़ की लागत से बनाए गए मेडिकल कॉलेज से लोगों को काफी उम्मीदें थी। लेकिन, सरकार और स्थानीय प्रशासन की उपेक्षा के कारण लोगों की उम्मीदें धूमिल हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं के लिए जिले के युवाओं और नेताओं ने सरकार तथा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए कई बार संघर्ष भी किया, लेकिन सब बेअसर साबित हुआ। यहां कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे नहीं हो रहे हैं। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि निजी अस्पताल में जाना पड़ता है, जहां 800 से एक हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाता है। जिससे लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। जिले में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे विभाग की अधिकतर सीटें खाली हैं। मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी निदेशक डॉ. पवन गोयल ने बताया कि कॉलेज की सभी समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। चिकित्सकों के अभाव में इन असुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

कैंसर के इलाज के लिए जाना पड़ता है बाहर
मेडिकल कॉलेज को बने लगभग 12 साल हो गए हैैं। लेकिन, यहां पर अब तक दिल, दिमाग से जुड़े रोगों के उपचार के लिए कोई चिकित्सक नहीं है। इसके अलावा कैंसर के इलाज के लिए लोगों को दिल्ली-एनसीआर, अलवर, फरीदाबाद और जयपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी अस्पताल में नहीं है सुविधा
मेडिकल कॉलेज के अलावा जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा, पुन्हाना और नूंह सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग किस तरह से अपना इलाज करा रहे हैं।

विधानसभा में भी गूंजा मामला
मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले के अन्य अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था का मामला बीते दिनों विधानसभा में गूंजा था। नूंह विधायक आफताब अहमद व फिरोजपुर झिरका के युवा विधायक मामन खान इंजीनियर ने सरकार को बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए घेरा, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed