{"_id":"69caa1009926e756d6025051","slug":"no-teacher-was-found-for-15-years-the-statistics-department-was-closed-noida-news-c-1-noi1095-4107075-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 साल से नहीं मिला शिक्षक, बंद हुआ सांख्यिकी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 साल से नहीं मिला शिक्षक, बंद हुआ सांख्यिकी विभाग
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक की कमी के कारण सांख्यिकी विभाग पूरी तरह बंद हो गया है। पिछले करीब 15 वर्षों से विभाग में स्थाई शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई, जिसके चलते छात्र इस विषय से वंचित हैं।
करीब 15 साल पहले सांख्यिकी विभाग के एकमात्र शिक्षक का तबादला हो गया था। उसके बाद से नए शिक्षक की तैनाती नहीं हुई। एक-दो वर्षों तक कॉलेज प्रशासन ने अस्थाई व्यवस्था के तहत कक्षाएं संचालित की, लेकिन नियमित शिक्षक न होने से प्रयास सफल नहीं हो सका। धीरे-धीरे विश्वविद्यालय ने इस विषय में प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी।
छात्रों का कहना है कि डेटा एनालिसिस और रिसर्च के दौर में सांख्यिकी विषय की मांग तेजी से बढ़ी है। विभाग का बंद रहना छात्रों के करियर विकल्पों को सीमित करता है। प्रिंसिपल अनीता मिश्रा ने बताया कि कॉलेज ने समय-समय पर शिक्षक की मांग शासन से की है। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन कुछ वैकल्पिक विषय के नए कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा है। ब्यूरो