फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   no result after talk, protest countinue

वार्ता में नहीं बनी सहमति, जारी रहेगा धरना

Tue, 02 Feb 2021 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
no result after talk, protest countinue
वार्ता में नहीं बनी सहमति, जारी रहेगा धरना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) परियोजना से प्रभावित किसानों का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर सोमवार को भी धरना जारी रहा। हालांकि, प्राधिकरण ने किसानों के साथ वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बनी। वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल ने पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया।

किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि तीन फरवरी को धरना स्थल पर महापंचायत होगी। उसी को देखकर प्राधिकरण ने छठे दौर की वार्ता के लिए बुलाया था। वार्ता में प्राधिकरण के दोनों एसीईओ केके गुप्त व दीपचंद्र शामिल रहे। उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों को बीते 21 जनवरी को शासन के पास भेजा गया है। वहां से जवाब नहीं आया है, आते ही किसानों को अवगत करा दिया जाए, लेकिन इस जवाब से किसान संतुष्ट नहीं हुए। सुनील फौजी ने बताया कि अभी तक छह दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन किसी भी वार्ता में सीईओ और डीएम नहीं आए। अब किसान भविष्य में केवल सीईओ और डीएम की मौजूदगी में ही वार्ता करेंगे। किसानों ने धरना जारी रखने का एलान किया। वार्ता में परियोजना से प्रभावित 31 गांवों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 3 फरवरी को होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों से शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed