फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No initiative taken to meet the demands of MTS employees

Noida News: एमटीएस कर्मियों की मांग पूरी करने की दिशा में पहल नहीं

Wed, 15 Oct 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
No initiative taken to meet the demands of MTS employees
कर्मचारी यूनियन बताया वादाखिलाफी, लेबर कोर्ट में भी हुई सुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग के हड़ताल पर चल रहे एमटीएस कर्मचारियों की मांग पूरी करने की दिशा में बुधवार को कोई पहल नहीं हुई जबकि एमसीडी सदन की बैठक में महापौर ने नौ सदस्यीय कमेटी गठित करने का ऐलान किया था। कमेटी में दो कर्मचारियों को शामिल करने के लिए कहा गया था। कमेटी को 24 घंटे में रिपोर्ट देनी थी।

एमटीएस कर्मचारियों की एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के नेता देवानंद शर्मा ने कहा कि एमसीडी ने वादा करने के बावजूद समस्या दूर करने की कोई पहल नहीं की। सदन में कमेटी में सात पार्षद और दो एमटीएस कर्मचारी शामिल करने की घोषणा की गई थी लेकिन एमसीडी की ओर से एमटीएस कर्मचारियों को कमेटी में शामिल नहीं किया गया और यूनियन को कोई सूचना भी नहीं दी गई। यह वादाखिलाफी है और हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। बुधवार को लेबर कोर्ट में भी सुनवाई हुई। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब न देने पर नोटिस जारी किया गया है। हड़ताल करने का उद्देश्य केवल अपने वैधानिक अधिकारों और परिवारों के भरण-पोषण को सुरक्षित करना है। उन्होंने मेयर से अपील की कि जल्द कमेटी गठित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed