फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No clue about those who threw the dead body and the foetus

Noida News: शव व भ्रूण फेंकने वालों का सुराग नहीं

Sun, 02 Nov 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 02 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
No clue about those who threw the dead body and the foetus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चांदपुर आरओबी के पास नवजात बच्ची का शव व पुराना हमीदा में पुरानी लक्कड़ मंडी में भ्रूण फेंकने के मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमे दर्ज कर इतिश्री कर ली है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।
दो अक्तूबर को दशहरे के दिन चांदपुर आरओबी के नीचे रेल ट्रैक के पास कचरे में नवजात बच्ची का शव भेड़-बकरियां चलाने वाले लड़के ने देखा था। इस बारे में लड़के ने पास कैंप के रिहान को बताया। रिहान ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को बच्ची का शव पॉलीथिन के अंदर तौलिये में लिपटा मिला था। तब पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

इसी तरह पुराना हमीदा में पुरानी लक्कड़ मंडी में सोढी प्लाई फैक्ट्री के पास 26 अक्तूबर की दोपहर पंकज नाम के युवक ने बच्चे का भ्रूण देख पुलिस को सूचित किया था। यहां भ्रूण को कुत्ता मुंह में लेकर घूम रहा था। ये देख पंकज ने कुत्ते को डराकर भ्रूण छुड़ाया। जांच में पाया कि भ्रूण लड़के का था, जिसके टांग व पैर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदेशा लगाया गया कि यह अंग कुत्ते ने नोच खा लिए। इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया था।
दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। हमीदा चौकी पुलिस की टीम ने दोनों घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में लगते अस्पताल का रिकार्ड जांच चुकी है, पर कोई ऐसा संदिग्ध केस नहीं मिला। चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed