{"_id":"61f6ef0255a4791c7e7b955c","slug":"no-candidate-reached-dalelpur-seeking-votes-noida-news-noi629573055","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट मांगने दलेलपुर नहीं पहुंचा कोई प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट मांगने दलेलपुर नहीं पहुंचा कोई प्रत्याशी
विज्ञापन
नाव के सहारे यमुना पार करते ग्रेटर नोएडा के दलेलपुर के ग्रामीण। फाइल फोटो
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। इन दिनों प्रत्याशी मतदाताओं से विकास आदि की दलील देकर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। प्रत्याशी गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश के शो विंडो कहे जाने वाले गौतमबुद्घ नगर का एक गांव ऐसा भी है, जहां अब तक कोई प्रत्याशी वोट मांगने नहीं पहुंच पाया है। दादरी विधानसभा और नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का गांव दलेलपुर यमुना के उस पार स्थित है। दलेलपुर गांव पहुंचने के लिए या तो तीन किमी पैदल चलकर नाव से यमुना पार करनी पड़ती है या फिर 45 किमी का रास्ता तय कर सड़क के रास्ते जाना पड़ता है।
यहां के ग्रामीण लंबे समय से तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बार भी ग्रामीण यहां किसी प्रत्याशी के आने और गांव आनेजाने के लिए पुल या रास्ते की मांग करने का इंतजार कर रहे हैं। ग्राम प्रधान कैलाश चपराना के मुताबिक दलेलपुर गांव में 201 मतदाता हैं। खास बात यह है कि गांव गौतमबुद्घ नगर जिले में आता है लेकिन गांव से गुजरने वाली एक मात्र सड़क हरियाणा सरकार ने बनवाई है। यहां अल्प अवधि के लिए होने वाली विद्युत आपूर्ति भी हरियाणा से होती है। गांव हरियाणा के फरीदाबाद जिले की सीमा पर बसा है।
पहले यह गौतमबुद्घ नगर के गांव गुलावली गांव की पंचायत का हिस्सा था। लेकिन पिछली बार पंचायत चुनाव के दौरान पहली बार यह स्वतंत्र ग्राम पंचायत बना और यहां कैलाश चपराना निर्विरोध प्रधान चुने गए। गांव में मतदान केंद्र भी नहीं है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि दलेलपुर गांव के ग्रामीण गुलावली गांव के मतदान केंद्र में वोट डाल सकेंगे । लेकिन ग्रामीणों को अपने मतदान केंद्र के संबंध में ठोस जानकारी नहीं है। ग्रामीण आपस में चर्चा कर रहे हैं कि क्या इस बार भी उनकी समस्या सुनने और समाधान करने कोई नहीं आएगा।
विज्ञापन
अब तक दलेलपुर गांव पहुंचकर किसी प्रत्याशी ने मतदाताओं से समर्थन या वोट देने की अपील नहीं की है। हर बार चुनाव आते हैं और सरकारे भी बदली हैं । लेकिन ग्रामीणों की समस्या बरकार है। - सतपाल चपराना, ग्रामीण
--
गांव के लिए मार्ग नहीं बनने और यमुना पर पुल नहीं बनने से दलेलपुर गांव में आनाजाना दूभर है। ग्रामीण इस मुसीबत से लंबे समय से जूझ रहे हैं। इस बार अब तक कोई प्रत्याशी गांव में वोट मांगने भी नहीं आया। - कैलाश चपराना, ग्राम प्रधान दलेलपुर