{"_id":"63c106bfcf4ab572f469c355","slug":"nmrc-big-decision-for-entry-in-noida-greater-metro-station-must-have-50-rupees-minimum-balance-in-metro-card-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"NMRC का बड़ा फैसला: मेट्रो कार्ड में 50 रुपये होंगे तभी मिलेगी स्टेशन में एंट्री, पहले 10 रुपये थी सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NMRC का बड़ा फैसला: मेट्रो कार्ड में 50 रुपये होंगे तभी मिलेगी स्टेशन में एंट्री, पहले 10 रुपये थी सीमा
Fri, 13 Jan 2023 12:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:53 PM IST
सार
फिलहाल एनएमआरसी मेट्रो में प्रतिदिन 44 से 45 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। ऑटो एक्सपो की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। यात्रियों को नई गाइडलाइन के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार से मेट्रो में अनाउंसमेंट की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा- ग्रेटर नोएडा मेट्रो (एनएमआरसी) में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट कार्ड में न्यूनतम 50 रुपये बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया गया है। शुक्रवार से मेट्रो स्मार्ट कार्ड में इससे कम बैलेंस होने पर यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश नहीं मिलेगा। स्टेशन के निकास गेट पर भीड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
अभी तक स्मार्ट कार्ड में 10 रुपये के न्यूनतम बैलेंस से प्रवेश मिल जाता था। अब दो स्टेशनों से अधिक दूरी तय करने पर किराया अधिक होने के कारण निकास गेट पर स्मार्ट कार्ड काम नहीं करता। इसके लिए पहले यात्रियों को कार्ड रिचार्ज कराना पड़ता है।
विज्ञापन
कार्ड रिचार्ज करने के बाद ही वह स्टेशन से बाहर आ पाते हैं। इस वजह से निकास गेट पर कई बार भीड़ की स्थिति बन जाती है। इसको देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
फिलहाल एनएमआरसी मेट्रो में प्रतिदिन 44 से 45 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। ऑटो एक्सपो की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। यात्रियों को नई गाइडलाइन के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार से मेट्रो में अनाउंसमेंट की जाएगी।
दो स्टेशन पर मिलेंगे ऑटो एक्सपो के टिकट
सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन और नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर ऑटो एक्सपो के टिकट मिल रहे हैं। यहां पर 13, 14 और 15 जनवरी के लिए टिकट 470 रुपये और 16 व 17 जनवरी में प्रवेश के लिए 350 रुपये का टिकट मिलेगा।