फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nipun Assessment Examination will be held in council schools on 20 and 21 November

निपुण एसेसमेंट परीक्षा: परख एप पर स्कैन होगी OMR शीट, उड़नदस्ता करेगा निगरानी; डायट पर तैयार होंगे प्रश्न पत्र

Sat, 12 Oct 2024 11:38 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 12 Oct 2024 11:38 AM IST
सार

20 नवंबर को कक्षा एक से तीन और 21 नवंबर को कक्षा 4 से 8 के छात्रों की परीक्षा होगी। दोनों पालियों में कक्षा एक से आठ तक के 78661 छात्र शामिल होंगे। परख एप पर परीक्षा होने के दो घंटे के अंदर शिक्षकों को ओएमआर शीट स्कैन और अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
Nipun Assessment Examination will be held in council schools on 20 and 21 November
निपुण एसेसमेंट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों की निपुण एसेसमेंट परीक्षा 20 और 21 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में कक्षा एक से तीन के छात्रों की हिंदी और गणित की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।

विज्ञापन


वहीं, कक्षा 4 और 5 की परीक्षा दूसरी पाली में हिंदी, गणित,अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन की होगी। कक्षा 6 से 8 के छात्रों की हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा भी दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। 20 नवंबर को कक्षा एक से तीन और 21 नवंबर को कक्षा 4 से 8 के छात्रों की परीक्षा होगी। दोनों पालियों में कक्षा एक से आठ तक के 78661 छात्र शामिल होंगे। परख एप पर परीक्षा होने के दो घंटे के अंदर शिक्षकों को ओएमआर शीट स्कैन और अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


उड़नदस्ता पकड़ेगा नकल
जिलाधिकारी जनपद स्तरीय अधिकारियों का विकासखंड पर उड़न दस्ता टीम का गठन करेंगे। शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी। यूपी बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा से पहले सभी अधिकारियों का डायट में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट पर तैयार होंगे प्रश्न पत्र
जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान(डायट) में प्राचार्य की अध्यक्षता में प्रश्नपत्र तैयार होंगे। जनपद मुख्यालय से ओएमआर शीट्स एवं प्रश्न पत्रों के विद्यालयवार सीलबंद पैकेट परीक्षा से तीन दिन पहले ब्लॉक संसाधन केंद्र पर उपलब्ध कराए जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा से एक दिवस पूर्व विद्यालय स्तर तक ओएमआर शीट्स एवं प्रश्न पत्रों को भेजेंगे। प्रधानाध्यापक व शिक्षक प्रत्येक छात्र-छात्रा का 9 अंक का आईडी नम्बर प्रेरणा पोर्टल से डाउनलोड कर एक सप्ताह पूर्व तैयार करेंगे

कक्षा एक से तीन के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षक भरेंगे
कक्षा एक से तीन के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षक भरेंगे। छोटे बच्चे होने के कारण शिक्षक उन्हें अपने पास बुलाकर सवाल जवाब करेंगे। उनके उत्तरों को शिक्षक ही भरेंगे। इसके साथ ही कक्षा 4 से 8 के छात्रों को खुद ओएमआर शीट को भरना होगा। शीट को ब्लैक ब़ॉल पेन से भरा जाएगा। पिछले सत्र में हुई कक्षा एक से तीन की परीक्षा में प्रदेश में जनपद के छात्रों ने टॉप किया था।


परीक्षा से पहले कई बार छात्रों का ओएमआर शीट पर अभ्यास कराया जाएगा, जिससे परीक्षा के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो। - राज सिंह यादव,डायट प्राचार्य

परीक्षा की तिथि आने के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस सत्र में भी जनपद के छात्र प्रदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। - राहुल पंवार,बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed