{"_id":"68da8e7395b09e5aca035219","slug":"nine-players-from-the-district-will-participate-in-the-divisional-trials-noida-news-c-23-1-lko1064-76841-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी जिले की नौ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी जिले की नौ खिलाड़ी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय महिला कबड्डी ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाली नौ खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर 10 से 12 अक्तूबर तक मीरजापुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में उत्तर प्रदेश महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षक ज्योति नागर की देखरेख में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में जिले से 20 खिलाड़़ियों ने भाग लिया। इनमें प्रिया, ज्योति, नेहा, अनुष्का, स्नेहा, आरुषि सक्सेना, श्वेता, लक्ष्मी, शीतल ने शानदार प्रदर्शन किया। उनका चयन मंगलवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ हैं। वहां से उनका चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए होगा।