फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New twist in model Priya death case Police got diary wrote I am the best I am going to be rich very soon

मॉडल प्रिया के मौत मामले में नया मोड़: डायरी में लिखा था-‘आई एम द बेस्ट..मैं बहुत जल्द अमीर बनने वाली हूं’

Wed, 30 Jun 2021 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jun 2021 11:30 AM IST
सार

पुलिस के हाथ एक डायरी लगी है जिसमें प्रिया ने लिखा था कि ‘आई एम द बेस्ट, मैं बहुत जल्द अमीर बनने वाली हूं।’ हालांकि उसने यह सब कब लिखा था ये पता नहीं चल पाया है। लेकिन इससे साफ है कि वह अपने भविष्य को लेकर काफी आशान्वित थी।

विज्ञापन
New twist in model Priya death case Police got diary wrote I am the best I am going to be rich very soon
मॉडल प्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में 14वीं मंजिल से गिरकर मुंबई की मॉडल प्रिया की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस के हाथ एक डायरी लगी है जिसमें प्रिया ने लिखा था कि ‘आई एम द बेस्ट, मैं बहुत जल्द अमीर बनने वाली हूं।’ हालांकि उसने यह सब कब लिखा था ये पता नहीं चल पाया है। लेकिन इससे साफ है कि वह अपने भविष्य को लेकर काफी आशान्वित थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुंबई से आए मित्र के लौटने पर प्रिया ने उसे वापस बुलाने के लिए कई बार फोन मिलाया था लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इससे प्रिया काफी परेशान हो गई थी। बता दें कि पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में मुंबई में मॉडलिंग करने वाली प्रिया उर्फ भावना गौतम (24) की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया मूल रूप से दिल्ली मयूर विहार फेस-3 की रहने वाली थी। वह सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन प्रियंका और उनके पति के घर आई थी। इसी दौरान प्रिया से मिलने मुंबई से उसका एक मित्र भी आया था। लेकिन प्रिया का उसके दोस्त को इस तरह बुलाना परिजनों को पसंद नहीं आया था। उन्होंने प्रिया को डांट दिया था। इस पर प्रिया का दोस्त वापस लौट गया था। प्रिया उसे बुलाने का प्रयास कर रही थी। 

एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने देर रात कोई शिकायत नहीं दी है। प्राथमिक जांच में मॉडल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉडल का एक पुरुष मित्र मुंबई से आया था उसको लेकर परिजनों ने इसे डांटा था, जिसके बाद पुरुष मित्र वापस लौट गया था और यह नाराज हो गई थी। प्रिया को समझाने के लिए उसकी मां भी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed