{"_id":"6426d8ab7172fdfdd20efc9b","slug":"new-session-starts-in-schools-from-today-classes-from-april-5-noida-news-c-340-1-del1011-9568-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूलों में नए सत्र का आगाज आज से, कक्षाएं पांच अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूलों में नए सत्र का आगाज आज से, कक्षाएं पांच अप्रैल से
विज्ञापन
बच्चों को मास्क पहनकर आने की एडवाइजरी जारी करेंगे कई स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों में शुक्रवार से नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 का आगाज होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत के साथ ही नई कक्षाएं शुरु नहीं होंगी। अधिकतर स्कूलों में कक्षाओं की शुरुआत अगले सप्ताह पांच अप्रैल से होगी। स्कूलों ने भी बच्चों के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, कई स्कूल बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को मास्क पहनकर आने की एडवाइजरी जारी करेंगे।
नर्सरी कक्षा में दाखिला लेने वाले बच्चों के लिए स्कूल में जाना उनका पहला कदम होगा। नर्सरी दाखिला फरवरी में ही संपन्न हो चुकी हैं। एक अप्रैल से स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत होती है। लेकिन अभी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, वहीं एक अप्रैल को शनिवार है और चार अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश है। इस कारण से अधिकतर स्कूल पांच अप्रैल से ही कक्षाएं शुरू करेंगे। बच्चों के नई कक्षा में जाने के लिए अभिभावकों ने किताबें व वर्दी भी खरीद ली है।
विद्या बाल भवन स्कूल के प्राचार्य डॉ सतवीर ने कहा कि बीच में पड़ रहे अवकाशों के कारण स्कूल में कक्षाओं की शुरुआत पांच अप्रैल से की जाएगी। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं इस कारण से बच्चों को सलाह देंगे कि वह स्कूल में मास्क पहन कर ही आएं। जल्द ही स्कूल आने के लिए बच्चों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए जाएंगे। दरियागंज स्थित डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल रमाकांत तिवारी ने बताया कि पांच अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत करेंगे। तीन अप्रैल तक स्कूल में बारहवीं की परीक्षाएं हैं और चार अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश है। अभिभावकों को निर्देश देंगे कि वह बच्चों को कैसे स्कूल भेजें।