फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New metro station to be built in Indralok, shopping center to be built on the existing one

Noida News: इंद्रलोक में बनेगा नया मेट्रो स्टेशन, मौजूदा पर होगा शॉपिंग सेंटर

Wed, 16 Apr 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
New metro station to be built in Indralok, shopping center to be built on the existing one
मेट्रो फेज-4 के तहत इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का यह स्टेशन हिस्सा होगा और ग्रीन लाइन से जुड़ेगा
विज्ञापन

------
117 करोड़ रुपये खर्च होंगे नए स्टेशन के निर्माण पर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इंद्रलोक में नया मेट्रो स्टेशन बनाने की योजना पर काम शुरू किया है। नया स्टेशन बनने के बाद मौजूदा स्टेशन पर मेट्रो का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। इसकी जगह पर शापिंग सेंटर बनाने की तैयारी है। मेट्रो के फेज-4 के तहत इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का यह स्टेशन हिस्सा होगा और ग्रीन लाइन से जुड़ेगा। नया स्टेशन मौजूदा इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के नजदीक बनाया जाएगा।
इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह कॉरिडोर ग्रीन लाइन का विस्तार होगा, जो इंद्रलोक को इंद्रप्रस्थ से जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 12.37 किलोमीटर है जिसमें दस स्टेशन होंगे। यह पूरी तरह से एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। इसमें इंद्रलोक (नया स्टेशन), दयाबस्ती, सराय बस्ती, आजाद नगर, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, आईजीआई स्टेडियम, मयूर विहार-1 और इंद्रप्रस्थ स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो इंद्रलोक स्टेशन के निर्माण पर लगभग 117 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मेट्रो की ओर से बीते दिनों टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन


कॉरिडाेर पर कई इंटरचेंज की होगी सुविधा

यह कॉरिडोर ग्रीन लाइन को मौजूदा ब्लू लाइन (इंद्रप्रस्थ) से जोड़ेगा और इंद्रलोक में ग्रीन लाइन के साथ-साथ पिंक लाइन के साथ भी इंटरचेंज की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यलो लाइन व एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के साथ, मयूर विहार-1 पर पिंक लाइन व ब्लू लाइन के साथ और इंद्रप्रस्थ पर ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कॉरिडोर पश्चिमी दिल्ली (इंद्रलोक, दयाबस्ती) को पूर्वी दिल्ली (मयूर विहार, इंद्रप्रस्थ) और मध्य दिल्ली (न्यू दिल्ली, दिल्ली गेट) से जोड़ेगा। इससे यात्रियों को बिना जाम के तेजी से एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed