फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New GST system implemented, everyday items become cheaper: Shruti Choudhary

नई जीएसटी व्यवस्था लागू, रोजमर्रा की वस्तुएं हुईं सस्ती : श्रुति चौधरी

Tue, 23 Sep 2025 01:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 23 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
New GST system implemented, everyday items become cheaper: Shruti Choudhary
संबो​धित करतीं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी।
भिवानी। नई जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद रोजमर्रा की वस्तुएं अब काफी सस्ती हो गई हैं। यह बात महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। इससे देश के किसान, मध्यम और गरीब वर्ग के साथ-साथ आमजन, युवा और महिलाओं के जीवन में खुशहाली आएगी और देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले जीएसटी में चार स्लैब थे 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत जबकि अब केवल दो स्लैब 5 और 12 प्रतिशत रखे गए हैं। केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं और लग्जरी सामान पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू है। नई संरचना के अनुसार 12 प्रतिशत स्लैब में 99 प्रतिशत तरह का सामान शामिल है जबकि 28 प्रतिशत स्लैब में पहले 90 प्रतिशत सामान आता था। इससे रोजमर्रा की वस्तुएं काफी सस्ती हो गई हैं और आम आदमी को सीधी राहत मिली है।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार ने मध्यम वर्ग को पहले भी 12 लाख रुपये तक टैक्स में राहत दी थी। जीएसटी में सुधार देश के आर्थिक विकास और सोच-समझ कर किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान हित के लिए प्रतिबद्ध है। जिला भिवानी में जलभराव की स्थिति में तोशाम क्षेत्र के गांव सागवान सहित अन्य क्षेत्रों से पानी निकालने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर आवेदन मांगे गए हैं। पानी से घरों या अन्य नुकसान के लिए मुआवजा राशि भी तय की गई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल व रेखा राघव, जिला उपाध्यक्ष विशालजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed