फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New academic session begins in schools with smiling faces

Noida News: हंसते-मुस्कराते चेहरों के साथ स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र आरंभ

Mon, 01 Apr 2024 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
New academic session begins in schools with smiling faces
-कुछ स्कूलों में कक्षाएं लगीं तो कुछ में बोर्ड परीक्षाओं के बाद लगेंगी क्लासेज
विज्ञापन

-आज समाप्त होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों में सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 का आगाज हो गया। सत्र की शुरूआत के साथ ही कुछ स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो गई जबकि कुछ स्कूल दो अप्रैल के बाद बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद कक्षाओं की शुरूआत करेंगे। पहले दिन स्कूलों में बच्चे नई वर्दी, कॉपी किताबों के साथ हंसते-मुस्कराते हुए पहुंचे। बच्चों में नई कक्षाओं में जाने की अलग से खुशी दिखाई दी।


बच्चों के पहले दिन को खास बनाने के लिए स्कूलों ने भी खास तैयारी की थी। किसी ने बच्चों को स्वागत गुब्बारों तो किसी ने तिलक लगाकर किया। स्कूलों ने मुख्य द्वार के पास ही गुब्बारे लगाए हुए थे। वहीं, नर्सरी कक्षा में दाखिला लेने वाले बच्चों के लिए स्कूल में जाना उनका स्कूल में पहला कदम रहा। सत्र के पहले दिन स्कूलों में सभी कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति औसत रही। स्कूल संचालक दो चार दिन में बच्चों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। इसके बाद स्कूल के माहौल से परिचित करा, कक्षाओं व टाइम टेबल की जानकारी दी गई। मालूम हो कि 2023-24 का शैक्षणिक सत्र 31 मार्च को पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed