फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neem and Peepal trees will purify the air in Ecotech-3.

Noida News: ईकोटेक-3 की हवा को साफ करेंगे नीम और पीपल के पेड़

Fri, 17 Jul 2026 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Neem and Peepal trees will purify the air in Ecotech-3.
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क पर आईबीए व प्रा​धिकरण द्वारा   आयोजि
- ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में लगेंगे पांच हजार पौधे, ग्रेनो प्राधिकरण के साथ आईबीए की पहल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में नीम और पीपल के पेड़ हवा को साफ करेंगे। इसके लिए प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आइबीए) ने ईकोटेक-3 स्थित कच्ची सड़क पर एक पेड़-मां के नाम थीम पर पौधरोपण शुक्रवार से शुरू किया है। इसका शुभारंभ एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ सुमित यादव और आइबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने नीम और पीपल के पौधे लगाकर किया गया। प्रत्येक पौधे को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया है जिससे उनको बड़ा होने में मदद मिले। ग्रेनो प्राधिकरण और आइबीए ने नियमित देखभाल संयुक्त रूप से करेंगे।

आइबीए अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान सिर्फ रोपण नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनाने का संकल्प है।अगले 2-3 माह में औद्योगिक क्षेत्रों में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान प्रकृति और मातृ सम्मान का उत्सव है। प्राधिकरण प्रशासन ऐसे प्रयासों में पूर्ण सहयोग करेगा। इस मौके पर एजीएम अर्चना द्विवेदी, डीजीएम एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजीतभाई पटेल, प्रबंधक गौरव बघेल, प्रशांत समाधिया, कुलदीप शर्मा, पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग जीपी गोस्वामी, आइबीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उद्यमी राकेश अग्रवाल, डाॅ. खुशबू सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed