फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NDMC organized a grand Tiranga Yatra

Noida News: एनडीएमसी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री हुईं शामिल

Tue, 12 Aug 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
NDMC organized a grand Tiranga Yatra
-यात्रा में पांच हजार से अधिक छात्रों व अन्य लोगों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने मंगलवार को पांच हजार से अधिक छात्रों की भागीदारी के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा कनॉट प्लेस के इनर सर्कल स्थित जनपथ रेडियल सर्कल से प्रारंभ हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को तिरंगे के रंग और देशभक्ति की भावना से भर दिया।
यात्रा को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री प्रवेश वर्मा, एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, सदस्य अनिल वाल्मीकि वे दिनेश प्रताप सिंह ने रवाना किया और वे यात्रा में शामिल भी हुए। इस मौके रेखा गुप्ता ने कहा कि यह हमारी दिल्ली है, हमारा गौरव है और हमारी जिम्मेदारी भी है। आइए, इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत राजधानी बनाने का संकल्प लें। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कर्तव्य और नागरिक उत्तरदायित्व को निभाने पर जोर देते हुए कहा कि स्वतंत्रता के नायकों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल औपचारिकता से नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनकर दी जा सकती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण, जल-बिजली संरक्षण और पर्यावरण बचाव जैसे छोटे-छोटे कदमों को मजबूत, स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य की नींव बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बाद भी इस भावना को जीवित रखते हुए दिल्ली को राष्ट्र के लिए एक आदर्श शहर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को देश की रक्षा, विकास और प्रगति के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed