फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Navratri: The market is back in full swing, business will flourish

नवरात्र : बाजार में लौटी रौनक, चमकेगा कारोबार

Sun, 21 Sep 2025 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Navratri: The market is back in full swing, business will flourish
शोरूम में एक्टिवा पसंद करते ग्राहक। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से हो रहे हैं। इससे बाजारों में रौनक लौटने लगी है। इससे लंबे समय से मुरझाए दुकानदारों के चेहरे खिल दिख रहे हैं। नवरात्र के लिए बाजार में दुकानें सज गई हैं। छोटी दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक सभी जगह अच्छी बिक्री होगी, जिससे कारोबार चमकेगा। वहीं 22 सितंबर से जीएसटी की दरों में कटौती होने से सामान की कीमतों में कमी की उम्मीद है।
कारोबारियों ने दुकानों में नवरात्र के लिए बाजार में कपड़ा, आभूषण, बर्तन, मोटर-कार, इलेक्टि्रक, साज-सज्जा और पूजा सामग्री का सामान भंडारण करना शुरू कर दिया है। 14 दिन तक चलने वाले श्राद्ध में ग्राहकों की ओर से खानपान के सामान के अलावा अन्य किसी भी तरह के सामान की खरीदारी नहीं की गई है। इससे अन्य कारोबारियों को मंदी की मार झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन

लोगों ने नवरात्र में अपनी पसंदीदा ज्वेलरी, मोटर-कार की एडवांस में बुकिंग करवा ली है। श्राद्ध के दौरान ही विभिन्न मोटर एजेंसी में 192 कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जिनकी डिलीवरी नवरात्र में होगी। वहीं 400 से अधिक दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। इनकी बुकिंग इसलिए भी की कम है. क्योंकि दोपहिया वाहन एजेंसी में उपलब्ध हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी नवरात्र शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कारोबारी संजीव सेठी, विकास व अंकुर ने बताया कि श्राद्ध के दौरान नया सामान खरीदने से परहेज करते हैं, लेकिन नवरात्र शुरू होते ही शादी विवाह सहित करवाचौथ को लेकर खरीदारी की जाएगी।
फलों के दाम में इजाफा

नवरात्र से पूर्व ही फलों के दाम बढ़ गए हैं। फलों की कीमतों में औसतन 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। बाजार में इन दिनों मौसमी 50 रुपये किलो, केला 50 रुपये दर्जन, सेब 120 रुपये व अनार 120 रुपये किलो, पपीता 35 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी मंडी के एक आढ़ती ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नवरात्र में फलों की मांग ढ़ जाती है। मुनाफे के लिए व्यापारी जानबूझ कर कीमतों में वृद्धि कर देते हैं।
मंदिरों में भी शुरू हुई नवरात्र की तैयारी

नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिवालिक की पहाड़ी पर स्थित आदिबद्री में माता मंत्रा देवी मंदिर, जंगला वाली माता मंदिर, ज्वाला माता मंदिर आईटीआई, देवी भवन मंदिर, गीता भवन मंदिर समेत सभी जगह मंदिरों में साफ सफाई का कार्य चल रहा है। नवरात्रों में मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन होगा।
श्राद्ध के चलते दुकान पर सोने-चांदी का कारोबार कम रहा। इस बार सोना-चांदी की कीमतों में भी बहुत ज्यादा वृद्धि हो गई है। त्योहारी सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। करीब कुछ लोगों ने अभी से ज्वेलरी की बुकिंग दे रखी है। ग्राहकों के लिए उचित डिस्काउंट भी दिया जाएगा। गुलशन करवल, स्वर्णकार।

भादो माह और श्राद्ध के चलते खाद्य कारोबारियों को छोड़कर अन्य सभी को मंदी की मार झेलनी पड़ी है। शहर में भी शोरूम, दुकानों और अच्छा सामान मिलता है, लेकिन अधिकांश लोग ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। स्थानीय कारोबारियों से खरीदारी करें - महेंद्र मित्तल, अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा।

शोरूम में एक्टिवा पसंद करते ग्राहक। संवाद

शोरूम में एक्टिवा पसंद करते ग्राहक। संवाद- फोटो : 1

शोरूम में एक्टिवा पसंद करते ग्राहक। संवाद

शोरूम में एक्टिवा पसंद करते ग्राहक। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed