फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   National Boxing Championships: Veterans dominate, stars advance to quarterfinals

Noida News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिग्गजों का दबदबा, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सितारे

Wed, 07 Jan 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
National Boxing Championships: Veterans dominate, stars advance to quarterfinals
-विश्व चैंपियन निखत जरीन ने लद्दाख की कुलसूमा बानो को किया बाहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित नौवीं एलीट राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बुधवार को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिषी सिंह ने पंजाब के हिमांशु और करण ने राजस्थान के लोकेश और महिला वर्ग में कुसुम बघेल ने पंजाब की एकता सरोज व रिंकी किशोर ने केरल की अंजना को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण विजेता हरियाणा की मीनाक्षी हुड्डा ने छत्तीसगढ़ की अनु को 5-0 अंक से हराया। विश्व चैंपियन निखत जरीन के पंचों को लद्दाख की बॉक्सर कुलसूमा बानो ज्यादा देर नहीं झेल पाई और पहले राउंड में ही रिंग को छोड़ दिया। पुरुष वर्ग में नवीन ने हरियाणा के सागर को पराजित किया। 2020 के नंबर-एक मुक्केबाज अमित पंघाल ने जीत का अभियान जारी रखते हुए चंडीगढ़ के कृषपाल को 4-1 अंक से हराया। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में स्वर्णिम पंच लगाने वाले हितेश गुलिया ने ऑल इंडिया पुलिस (एआईपी) के निश्चय को 5-0 अंक से पराजित किया। उत्तराखंड के पवन बर्तवाल ने ललित को तीसरे राउंड में नॉकआउट कर दिया। जदुमणी सिंह ने मनीष राठौर को 5-0 अंक और सचिन ने हरियाणा के गोरिश को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए जगह पक्की कर ली है। जीबीयू में चल रही नौवीं एलीट राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बुधवार को महिला व पुरुष वर्ग में लगभग 124 मुकाबले खेले गए। बृहस्पतिवार से प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


-पुरुष वर्ग के विजेता

सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीसी) के विश्वनाथ, हरियाणा के सागर, झारखंड के रोहित राज, मणिपुर के तोम्पोक सिंह, दिल्ली के हनी, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीएस) के संजीत सिंह, एसएससीबी के पवन, मणिपुर के विक्टर सिंह, राजस्थान के सूरजभान, पंजाब के निखिल, एसपीएसबी के गंगा, एसएससीबी के अमित व सचिन, पंजाब के भुपेंद्र सिंह, तमिलनाडु के नवीन कुमार, ऑल इंडिया पुलिस के रमन, रेलवे के अनमोल ने क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग की विजेता

पंजाब की कशिश मेहता, हरियाणा की भारती, चंडीगढ़ की गुड्डी, एसएससीबी की तनू, साक्षी व प्रीति, आरएसपीबी की ज्योति, ऑल इंडिया पुलिस की दीपा कुमारी व दिव्या पंवार, हरियाणा की नीतू, पंजाब की हरमीत कौर, दिल्ली की संध्या, झारखंड की पूनम अगले राउंड में पंच लगाते हुए दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed