{"_id":"67013aa3e687a6c0bc0e3fd0","slug":"namo-bharat-train-reached-delhi-trial-started-noida-news-c-340-1-del1004-63900-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली पहुंची नमो भारत ट्रेन, ट्रायल हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली पहुंची नमो भारत ट्रेन, ट्रायल हुआ शुरू
विज्ञापन
आरआरटीएस के दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर स्टेशन के बीच दौड़ाई गई ट्रेन
जल्द हाई स्पीड टेस्ट सहित सिग्नलिंग, ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम जैसे तकनीकी पहलुओं हो गा आकलन
-- -- -- -- --
12 किमी है साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन की लंबाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम
(आरआरटीएस) के दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर शनिवार को साहिबाबाद से न्यू अशाेक नगर स्टेशन के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल हुआ। अधिकारियों का कहना है कि अब जल्द ही हाई स्पीड टेस्ट सहित सिग्नलिंग, ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम जैसे विभिन्न तकनीकी पहलुओं का आकलन करने के लिए ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान नेशनल कैपिटल रीजनल ट्रांसपोर्ट काॅरपोरेशन (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ट्रायल में सिविल स्ट्रक्चर की जांच के लिए नमो भारत ट्रेन को मैन्युअल तरीके से चलाया गया।
अधिकारियों के अनुसार, जैसे-जैसे यह परीक्षण आगे बढ़ेगा एनसीआरटीसी ट्रैक, सिग्नलिंग, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) और ओवरहेड पावर सप्लाई सिस्टम जैसे विभिन्न सबसिस्टम के साथ ट्रेन के इंटीग्रेशन और समन्वय का आकलन करने के लिए व्यापक मूल्यांकन होगा। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किमी है। इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन सेवा न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी, जिसके बाद यात्री लगभग 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ और मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर, दिल्ली पहुंच सकेंगे। आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन कॉरिडोर पर सबसे ज्यादा भीड़ वाले यात्री केंद्रों में से एक होगा। इस स्टेशन से ब्लू व पिंक मेट्रो लाइनों, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और दो आईएसबीटी एक दिल्ली की तरफ व दूसरा कौशांबी जुड़ेंगे।
तीन एफओबी भी हो रहे तैयार
न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से 100 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। इन दो परिवहन साधनों को एकीकृत करने के लिए एनसीआरटीसी मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स स्तर को आरआरटीएस स्टेशन के कॉनकोर्स से जोड़ने के लिए एक फुटओवर ब्रिज (एफओबी) तैयार कर रहा है। इसके अलावा न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पर पहुंच को आसान बनाने के लिए चिल्ला गांव व मयूर विहार एक्सटेंशन की ओर और प्राचीन शिव मंदिर के पास एफओबी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
54 किलोमीटर हो जाएगी लंबाई
साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेनें चलने से आरआरटीएस के संचालित खंड की लंबाई बढ़कर 54 किलोमीटर हो जाएगी, जिसमें 11 आरआरटीएस स्टेशन होंगे। दिल्ली सेक्शन में न्यू अशोक नगर, आनंद विहार और सराय काले खां, तीन आरआरटीएस स्टेशन हैं। न्यू अशोक नगर से सराय काले खां स्टेशन के बीच के खंड में निर्माण के अंतिम चरण में है और ट्रैक बिछाने काम चल रहा है। जून 2025 तक 82 किलोमीटर के पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य है।