फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: कार्तिक का शव देखते ही मां बेहोश, महापंचायत का एलान

Fri, 20 Jan 2023 02:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ/खरखौदा। कार्तिक अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और सबका लाड़ला था। उसके बड़े भाई अभय भड़ाना की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। जिसे लेकर परिवार के लोग बहुत खुश थे। बहन ऋतु पीसीएस और निकिता एमएससी करने के बाद पीएचडी कर रही हैं। पिता संजय अपने चारों बच्चों को पढ़ाने में लगे थे। कार्तिक की हत्या से परिवार सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कार्तिक का शव फफूंडा गांव में पहुंच गया। शव देखते ही कार्तिक की मां निर्मला बेहोश हो गई। गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुस्से के साथ गम लोगों के चेहरे पर दिखाई दे रहा था। सबकी जुबान पर एक ही शब्द था, बेकसूर मार दिया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में परिवार के लोगों ने कार्तिक का अंतिम संस्कार किया। मुखाग्नि चचेरे भाई करण ने दी।
विज्ञापन

संजय गांव में खेतीबाड़ी के साथ प्रवेश विहार में परचून की दुकान भी चलाते थे। करीब दस साल से वह प्रवेश विहार में परिवार के साथ रह रहे हैं। बड़े बेटे अभय को कैंसर हुआ था, जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद ही परिवार ने अभय की शादी की। कार्तिक सबसे छोटा बेटा था। इसके चलते परिवार के लोग उसे सबसे ज्यादा प्यार करते थे। दोपहर तक संजय परिवार के साथ फफूंडा गांव में रहे। इस दौरान परिवार को सांत्वना देने पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, करतार सिंह, पूर्व प्रधान ललित भड़ाना, विनीत चपराना, विकास, ऋषि कुमार, भारत भड़ाना, विनोद काजीपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसाफ नहीं मिला तो महापंचायत होगी
कार्तिक के चाचा एवं पूर्व प्रधान ललित भड़ाना ने चेतावनी दी कि उनको इंसाफ नहीं मिला तो फफूंडा गांव में महापंचायत होगी। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को तीन दिन का समय दिया है। कार्तिक के हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरी प्लानिंग के साथ कार्तिक की हत्या की गई है। जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे। लापरवाही करने वाले पुलिस वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed