फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: रोहटा रोड पर जाम से निजात के लिए 2.5 करोड़ का खाका तैयार

Wed, 25 Jan 2023 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। छावनी में बागपत रोड लिंक रोड मार्ग के लिए सेना से जमीन मांगी गई है। यह प्रस्ताव जनप्रतिनिधयों और स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद भी अधर में है। शासन की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आदेश नहीं आया है। वहीं, दिल्ली रोड पर रैपिड निर्माण के चलते रोहटा रोड पर जाम की समस्या बनी हुई है। बाईपास से रोहटा रोड मार्ग और फ्लाईओवर की चौड़ाई 17 मीटर है, लेकिन सेना की ओर से भूमि न मिलने के कारण फाटक के पास यह चौड़ाई 7 मीटर रह जाती है। ऐसे में करोड़ों खर्च के बाद भी हालात पहले जैसे ही हैं।
विज्ञापन

अब जनकल्याण समिति ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए फिर से पूरा खाका तैयार किया है। 27 जनवरी को नक्शे और बजट के साथ एमडीए के उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। समिति के पदाधिकारी एडम कमांडेंट से भी मिलेंगे। प्रस्ताव के तहत सड़क पर चौड़ीकरण का कार्य तीन ओर से होगा। रोहटा रोड से आने वाली सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। फाटक के दोनों ओर बैरियर लगाया जाएगा। रामताल वाटिका और सिटी स्टेशन की ओर से आने वाली सड़क का भी चौड़ीकरण होगा। वहीं, तिराहे पर गोलचक्कर बनाया जाएगा। इस पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जनकल्याण समिति ने रोहटा रोड फाटक पर फ्लाईओवर, सड़क के चौड़ीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर 10 मार्च 2013 में अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में 385 लोगों ने आंदोलन शुरू किया था। पांच बार भूख हड़ताल, पैदल मार्च और 17 बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद 29 दिसंबर 2018 को 12.45 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। इसमें सड़क के चौड़ीकरण और फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, समिति की लगातार मांग के बावजूद सेना की ओर से 10 मीटर भूमि एमडीए को हस्तांतरित नहीं की गई। समिति के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा ने बताया कि वर्ष 2019 में तत्कालीन एडम कमांडेंट से एमडीए के अधिकारियों ने संपर्क किया था। उस समय कहा गया था कि 10 मीटर सड़क के बदले दो करोड़ की राशि सेना की दी जाए। इसके साथ ही सेना की भूमि पर जो मंदिर, हॉल और वर्कशॉप सहित अन्य निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे, उसे एमडीए निर्मित करके देगा। इसके बाद कोरोना काल के कारण इन प्रस्तावों पर काम नहीं हो पाया।

---
इसलिए जरूरी है इस प्रस्ताव पर काम
- रोहटा रोड पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रहती है। दिल्ली रोड पर रैपिड निर्माण चल रहा है। ऐसे में दिल्ली, हरिद्वार, हरियाणा से आने वाले भारी वाहन रोहटा रोड की ओर से ही शहर में प्रवेश करते हैं। शहर से बाहर जाने के लिए भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। यहां रात तक जाम के हालात बने रहते हैं। बड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। इसलिए इस प्रस्ताव के तहत सड़क का चौड़ीकरण और अन्य निर्माण कार्य जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed