{"_id":"63d04616fa270b5513303438","slug":"na-na-news-c-14-1-92077-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
परतापुर (मेरठ)। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित सोलाना गांव के पास दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। कुछ ही देर में कार खाक हो गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग को बुझाया। दमकल टीम के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है।
दिल्ली निवासी रंजीत कुमार कार चला रहे थे। एक्सप्रेसवे पर जैसे ही वह सोलाना के पास पहुंचे तो कार में अचानक धुआं उठने लगा। रंजीत ने कार साइड में लगाई और कूदकर खुद को बचा लिया। इतने में ही कार आग से जल गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक की जान बच गई।