{"_id":"63d041c10aa06e344e288119","slug":"na-na-news-c-14-1-91808-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बालिका दिवस : बालिकाओं के योगदान से बनता है मजबूत राष्ट्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बालिका दिवस : बालिकाओं के योगदान से बनता है मजबूत राष्ट्र
विज्ञापन
18बी - रुद्रा में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मानित हुई छात्राएं। (मवाना)
मवाना। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आईएएस जागृति अवस्थी रहीं। कार्यक्रम में रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की 2022 में स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया। इसके अलावा गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर, ट्रांसलम अकादमी, बसंत कन्या इंटर काॅलेज रामराज, आदर्श कन्या इंटर कालेज फलावदा, नवजीवन इंटर कालेज बहसूमा, कृषक इंटर काॅलेज मवाना की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की कार्यकारिणी निदेशिका डॉ. उर्मिल मोरल, उप प्राचार्य डॉ. पूनम नागर, निदेशक सोनू यादव, डीन निधि शर्मा ने किया। डाॅ. मोरल ने कहा कि बालिकाओं के महत्वपूर्ण योगदान से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। जागृति अवस्थी ने छात्राओं के समक्ष अपने निजी जीवन, कार्यशैली व सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान आने वाली विभिन्न चुनौतियों को साझा किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी। अंत में डॉ. मोरल ने जागृति अवस्थी को प्रशस्ति पत्र व शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। विभिन्न स्कूलों से आईं छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम मेें राहुल पोसवाल, सतेंद्र भाटी, शहजाद खान, पुनीत, सनोज, यशवीर आदि का सहयोग रहा।
वहीं बाल भारती पब्लिक स्कूल में विशेष सभा का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापिका संगीता रस्तोगी ने बताया कि 24 जनवरी के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी ने पहली बार बतौर प्रधानमंत्री कार्यभार संभाला था। बेटियां देश का भविष्य हैं। परिवार में उनकी भूमिका अहम होती है। आज बालिकाएं शिक्षित होकर न केवल अपने परिवार का भविष्य संवार रही हैं, बल्कि कई क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। प्रबंधक अभय गर्ग ने बालिकाओं को विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मधु गुप्ता, रितु सिंगला, सीमा करनवाल , सुनीत, पायल आदि का सहयोग रहा।
बेटी है तो कल है, बेटी है तो हर पल है
मवाना। महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रंगोली बनाई गई। चेयरमेन डॉ. प्रवीण मित्तल, निदेशक डॉ. मोहित यादव और कॉलेज रजिस्ट्रार संदीप कुमार ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सोच बदलनी होगी। तभी बेटी का घर से निकलना होगा। क्योंकि बेटी है तो कल है, बेटी है तो हर पल है, जो ना समझे बेटी को तो वो मानव सभ्यता बे-अक्ल है। इस अवसर पर पवन शर्मा, विक्रम सिंह,ज्योति त्यागी,विशाखा चहल ,कंचन लाल,नीपा चौधरी, प्रगति शर्मा, आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
बालिका दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
खरखौदा। डीएवी कॉलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस देश के विकास में बालिकाओं का योगदान पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में 15 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राची ने पहला, कुलसुम ने दूसरा व निधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. निशी गोयल, डॉ. मनीषा शर्मा ने छात्राओं को नई-नई जानकारियां दीं। संयोजक डॉ. शीला शर्मा ने बालिकाओं को देशभक्ति व देश सेवा का मंत्र देते हुए उन्हें अपने कर्तव्य एवं अधिकारों के प्रति सचेत किया। इस मौके पर डॉ. अंजू त्यागी, मीनू केला, शिवा भारद्वाज, डॉ. मंजुला डी गुप्ता व डॉ. राहुल कौशिक आदि मौजूद रहे। संवाद