{"_id":"63c9b0261d07fd169c731d7c","slug":"na-na-news-c-14-1-86083-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाचा के एटीएम से पैसे निकालने वाले भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाचा के एटीएम से पैसे निकालने वाले भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चाचा के एटीएम से पैसे निकालकर ठगी करने वाले गंगानगर गंगाधाम कालोनी निवासी अमित सोनकर उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। अमित ने लाखों रुपये की ठगी की थी।
पीएल शर्र्मा रोड निवासी संजीव सोनकर सेवानिवृत फौजी है। वह जब अपनी नौकरी पर बाहर रहते थे तो उनके एटीएम कार्ड से पैसे उनकी पत्नी लता कुमारी अपने भतीजे अमित से निकलवाती थी। लता पांच हजार रुपये निकालने के लिए यदि अमित से कहती थी तो वह पचास हजार रुपये एटीएम से निकालता था। पांच हजार लता को देकर बाकी 45 हजार रुपये अपने पास रख लेता था। कई बार पीड़ित ने थाने में चक्कर लगाए लेकिन इसके बावजूद मुकदमा नहीं हुआ था। पुलिस अधिकारियों से पीड़ित ने शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमित को गांधी बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी कैंट विवेक यादव का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।