फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: प्रेमी युगल ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर जताया जान का खतरा

Fri, 20 Jan 2023 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में आठ महीने पहले लव मैरिज करने वाले जोया और अमान को जान का खतरा सता रहा है। युवती का परिवार अब उनकी जान का दुश्मन बन गया है। बृहस्पतिवार को पति के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैंं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जोया ने बताया कि उसने आठ महीने पहले लिसाड़ी गांव के रहने वाले अमान के साथ लव मैरिज की थी। इसके बाद से वह अपने पति के घर पर ही रह रही है। युवती का आरोप है कि शादी के बाद उसका परिवार उसकी और उसके पति की जान का दुश्मन बन गया है। दोनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

जोया और उसके ससुराल वालों को फंसाने के लिए युवती के परिजनों ने उसके भाई साद को घर से गायब कर दिया। युवती के पति पर अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस भी उसके मायके वालों के साथ मिल गई है। इसके चलते बीती 15 जनवरी को उसके पिता और चाचा सहित कई रिश्तेदारों ने ससुराल पहुंचकर युवती के साथ मारपीट की और उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश की। दंपती ने बताया कि घटना के बाद से वह अपनी जान बचाते घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed