फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: कस्बा हर्रा से संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता

Fri, 20 Jan 2023 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
NA
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया जा रहा है कि किसी बात बहन से विवाद हुआ था। परिजनों ने संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर देते हुए बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी आस मोहम्मद पुत्र फिरदौस ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री मुस्कान बुधवार को स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। स्कूल की छुट्टी के काफी देर बाद भी छात्रा घर पर नहीं पहुंची। परिजनों ने छात्रा की तलाश शुरू की। लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे छात्रा के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर मिलते ही छात्रा की तलाश में जुट गई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रवीण चौधरी का कहना है किसी बात को लेकर छात्रा का अपनी बहन से विवाद हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर छात्रा कहीं चली गई है। छात्रा की तलाश की जा रही है। जल्द ही बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

----------
मंडी चमारान प्रकरण में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सरधना। मोहल्ला मंडी चमारान में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में हुए झगडे़ के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चों के विवाद में बुधवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। एक पक्ष पर घर में घुसकर महिलाओं पर चाकुओं से हमला करने का आरोप लगाया था। घायल महिलाओं का सीएचसी में उपचार कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के वीरसिंह पुत्र रामस्वरूप की तहरीर पर अफसान, सोफियान व गुलनाज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed