{"_id":"63e14aa6bfc11f4268086f42","slug":"na-na-news-c-12-1-68883-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महोबा-बांदा समेत 30 रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महोबा-बांदा समेत 30 रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। झांसी मंडल के 30 रेलवे स्टेशनों की जल्द ही सूरत बदलेगी। अमृत भारत योजना के तहत रेल प्रशासन झांसी ने महोबा, बांदा समेत 30 रेलवे स्टेशनों का चयन किया है। इन रेलवे स्टेशनों को उच्चीकृत कर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसकी डिजाइन तैयार कराई जा रही है। माह अप्रैल से काम शुरू होने की उम्मीद है।
अमृत भारत योजना के तहत पहले चरण में बांदा, मुरैना, महोबा, चित्रकूट, दतिया, ललितपुर, डबरा, उरई, पुखरायां, घाटमपुर, भिंड, हरपालपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, ओरछा व शेयोपुर कलां समेत 16 रेलवे स्टेशन शामिल हैं।दूसरे चरण में अतर्रा, बबीना, बेलाताल, भरुआसुमेरपुर, कालपी, कुलपहाड़, मऊरानीपुर, निवाड़ी, रागौल समेत 14 स्टेशनों को शामिल किया गया है। इन स्टेशनों में महिलाओं और दिव्यांगों के लिए पर्याप्त शौचालय, वाई-फाई, दिव्यांगजन सुविधाओं के कार्य होंगे।
मंडल रेल प्रबंधक झांसी आशुतोष ने बताया कि झांसी मंडल से रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। यात्री सुविधाओं का विकास रेल प्रशासन की प्राथमिकता है। इन स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए तकनीकी सलाहकार एजेंसी से संपर्क किया जा रहा है। माह अप्रैल तक रेलवे स्टेशनों का नया प्रारूप प्रस्तुत कर दिया जाएगा। इसके बाद ही स्टेशनों पर खर्च होने वाली राशि का आंकलन हो सकेगा।
विज्ञापन
स्टेशन पर प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण। उच्चस्तरीय प्रकाश व्यवस्था। स्टेशन वेटिंग हॉल का विस्तार। स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए विश्राम कक्ष का विस्तार। पैदल चलने वालों के लिए रास्ता। स्टेशनों की लैंडस्केपिंग, भू-निर्माण, हरे पैच और स्थानीय कला।