फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: युवती ने बुके लेने से किया इंकार तो आरोपी ने की मारपीट

Sat, 14 Jan 2023 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
NA
बुके लेने से इनकार करने पर युवती से मारपीट
विज्ञापन

-युवती के घर पहुंचा सिरफिरा आशिक, पुलिस ने दर्ज किया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में सिरफिरे आशिक ने युवती के घर पहुंचकर जबरन बुके देने का प्रयास किया। युवती ने बुके लेने से इनकार किया तो आरोपी ने पीड़िता से मारपीट कर दी। परिजनों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमित चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह लगभग डेढ़ वर्ष से अमित चौधरी नाम के युवक से परिचित है। बुधवार रात आरोपी बुके लेकर उसके घर में घुस आया। सिरफिरे युवक ने पीड़िता को जबरन बुके देने का प्रयास किया। इनकार करने पर आरोपी भड़क गया और अभद्रता करने गला। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। युवती की चीख-पुकार सुनकर परिजन आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वह चकमा देकर भाग गया। आरोपी ने पीड़िता को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ आदि धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed