फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: स्वीटी के पैरों का आज होगा ऑपरेशन, सामान्य वार्ड में शिफ्ट

Sat, 14 Jan 2023 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
NA
स्वीटी के पैरों का आज होगा ऑपरेशन, सामान्य वार्ड में शिफ्ट
विज्ञापन

- इंजीनियरिंग की छात्रा समेत तीन को कार से टक्कर मारने के आरोपी की अब तक पहचान नहीं
- दोस्तों ने आर्थिक मदद को बताया पर्याप्त, अब और नहीं देने की अपील
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 31 दिसंबर की रात डेल्टा-1 गोलचक्कर के पास कार की टक्कर से घायल हुई इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा स्वीटी कुमारी के पैरों का शनिवार को ऑपरेशन होगा। हादसे में स्वीटी के एक पैर में पांच फ्रैक्चर आए थे। स्वीटी सिर में गंभीर चोट आने के कारण कोमा में चली गई थी और उसे छह दिन बाद होश आया था। अब उसकी हालत में सुधार है और उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इधर, साथियों की अपील के बाद पुलिस, कॉलेज प्रबंधन व लोगों ने आर्थिक रूप से स्वीटी के इलाज के लिए 40 लाख रुपये की मदद की थी।

डेल्टा-1 में किराये पर रहने वाली छात्रा स्वीटी कुमारी 31 दिसंबर की रात अल्फा-2 सेक्टर से अलाव जलाने के लिए सामान लेकर घर लौट रही थी। उसके साथ उसकी रूम पार्टनर करसोनी डोंग व छात्र आनगानवा भी थे। डेल्टा-1 गोलचक्कर के पास सड़क पार करते समय एक कार ने तीनों को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्वीटी को अधिक चोट लगी थी। उसके साथियों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। मगर स्वीटी अभी तक अस्पताल में भर्ती है। उसका अस्पताल में मन नहीं लग रहा और वह बार-बार घर जाने के लिए कहती है। हालांकि अभी उसके पैर का ऑपरेशन होना है और इस कारण अभी अस्पताल में ही भर्ती है। स्वीटी अपनी परीक्षा भी नहीं दे पा रही। उसके साथी परीक्षा देने के बाद उसका हाल जानने पहुंचते हैं। वहीं, उसके माता-पिता भी अस्पताल में मौजूद हैं। इधर, पुलिस की टीम हादसा स्थल की ओर आनेजाने वाले मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बावजूद अब तक आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है। पर्याप्त व बेहतर गुणवत्ता के सीसीटीवी नहीं लगे होने के कारण अब तक कार नंबर भी ट्रैस नहीं हो पाया है। हालांकि घटना स्थल के पास एक संदिग्ध सेंट्रो कार साइड से सीसीटीवी में कैद हुई है। लेकिन ये कार अन्य रास्तों पर भी ट्रैस नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed