फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   My Baba, please swing the stick, there is a lot of trouble in my house...

Noida News: मेरे बाबा घुमा दे सोटा, म्हारे घर में संकट मोटा है...

Mon, 13 Oct 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
My Baba, please swing the stick, there is a lot of trouble in my house...
हिसार के न्यू ऑटो मार्केट फेस-3 में कम्युनिटी सेंटर में बालाजी के जागरण में उप​स्थित श्री रामदू
हिसार। श्री बालाजी परिवार और श्री रामदूतम सेवा समिति की ओर से रविवार को न्यू ऑटो मार्किट फेस-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बालाजी का 11वां विशाल जागरण धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर से आए भजन गायक महेश परमार, मुंबई की नम्रता करवा और सिरसा के राजेश गोयल ने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जागरण में गाए भजनों में ‘मेरे बाबा घुमा दे सोटा म्हारे घर में संकट मोटा है’, ‘इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना’, ‘बड़ी दूर से चल कर आया हूं मेरे बाबा तेरे दर्शन के लिए’, ‘मेरा श्याम बड़ा रंगीला’ आदि भजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

श्री रामदूतम सेवा समिति के प्रधान कुल प्रकाश गोयल (बंटी) ने बताया कि कार्यक्रम में छप्पन भोग अर्पित किया गया और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में अनिल बालाजी ट्रांसपोर्ट से अनिल और सुरेश चंद जैन उपस्थित रहे। समिति की ओर से आए हुए प्रभुभक्तों को स्मृति चिह्ल भेंट किए गए और सभी को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पवन बंसल, अनिल सिंगल, हरि सिंह बेनीवाल, पुरुषोत्तम बंसल, कृष्ण बंसल, नरेश सिंगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed