फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Muslims are true patriot says Rajnath Singh

मुस्लिमों की रक्षा करना भारत सरकार की जिम्मेदारी : राजनाथ सिंह

Sat, 19 Oct 2019 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Muslims are true patriot says Rajnath Singh
तावडू। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिमों को मिलेगा। उनकी सुरक्षा करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है। भारत का मुसलमान सच्चा देशभक्त है इसमें कोई शंका नहीं है। पूरी दुनिया में इस्लाम के 72 फिरके बताए गए हैं लेकिन भारत में मुसलमानों के सभी फिरके मौजूद हैं। ये बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सोहना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के पक्ष में तावडू में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर में बड़ी संख्या में मुसलमान अधिकारी हैं। जब भी कोई आतंकवादी हमला होता है तो वो ही मारे जाते हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने से न मुसलमान को खतरा है न हिंदू को। लोगों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि मेवात के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना भेदभाव बड़ी विकास राशि दी। जबकि भाजपा का एक भी विधायक मेवात से नहीं था। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर मेवात के मुस्लिम नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते उन्होंने कहा कि अगर उस वक्त हमारे पास राफेल जैसी उच्च तकनीक वाला मारक विमान होता तो हमें पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के लिए बालाकोट जाने की जरूरत नहीं पड़ती। हम अपनी जमीन से ही पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर देते। राजनाथ सिंह ने राफेल के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि जब इसकी डील हुई तो कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर कीचड़ उछालने का काम किया। जबकि प्रधानमंत्री कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था व संगठन हैं। इतना ही नहीं, अब दशहरे वाले दिन जब फ्रांस में राफेल की शस्त्र पूजा की गई तो इसे भी कांग्रेस ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। ओम लिखने और नींबू वाली परंपराओं से भी इन लोगों को नफरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और मौजूदा हरियाणा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के युवाओं को बिना किसी भेदभाव योग्यता के आधार पर रोजगार दिया है। जबकि पूर्व की सरकारों में काबिलियत को दरकिनार कर युवाओं को बेरोजगारी की ओर धकेला है। प्रदेश में सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर हर क्षेत्र में बिना भेदभाव विकास कराया गया है। रक्षा मंत्री ने प्रदेश की मनोहर सरकार की उपलब्धियों की जमकर प्रशंसा की।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह, नूंह भाजपा प्रत्याशी जाकिर हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, कल्याण सिंह चैहान, बाबू रविंद्र गुप्ता, राजकुमार मित्तल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रधान, ब्लाक समिति चेयरमैन नरेश यादव, अश्वनी नाशा, नूंह जिला अध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरभगवान सिंह बिल्ला, सूबेदार रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed