फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Municipal employees took out a mock funeral procession and burned effigies in protest against the breach of promises

Noida News: वादाखिलाफी के विरोध में नपा कर्मचारियों ने निकाली शव यात्रा, फूंके पुतले

Mon, 17 Aug 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees took out a mock funeral procession and burned effigies in protest against the breach of promises
- हड़ताल के 12वें दिन उल्टी झाड़ू लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, चेयरमैन के माध्यम से सरकार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों, सफाई शाखा के कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विभिन्न मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ किया गया। कर्मचारियों ने शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की सांकेतिक शव यात्रा निकाली और पुतला दहन किया।
हड़ताल के 12वें दिन कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय से विरोध मार्च शुरू किया। वे हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी चोपड़ा बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लाल कुआं चौक पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। लाल कुआं चौक पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के पुतलों का दहन किया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कई बार आश्वासन दिए। परंतु अभी तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
कर्मचारी नेता मुकेश चावरिया, बसंत कुमार और हेमंत खेरलिया ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखते हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती। तब तक हड़ताल और आंदोलन जारी रहेगा। नेताओं ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन
पुतला दहन के बाद कर्मचारी सिविल लाइन रोड से होते हुए नगर पालिका चेयरमैन मनीष जैन के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन चेयरमैन के माध्यम से प्रदेश सरकार को सौंपा। कर्मचारियों ने चेयरमैन से अपील की कि वे मांगों को सरकार तक पहुंचाकर जल्द समाधान कराएं। उनका कहना था कि सरकार को समस्याओं को गंभीरता से लेकर वार्ता से समाधान निकालना चाहिए, ताकि हड़ताल समाप्त हो सके।
फोटो:1) सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते नपा कर्मचारी।
2) लाल कुआं चौक पर पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करते नपा कर्मचारी।
3) नपा चेयरमैन मनीष जैन के मार्फत सरकार के नाम ज्ञापन देते नपा कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed