{"_id":"60da285f8ebc3ecd026e9868","slug":"mumbai-model-dies-after-falling-from-14th-floor-grnoida-news-noi5903912133","type":"story","status":"publish","title_hn":"14वीं मंजिल से गिरकर मुंबई के मॉडल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14वीं मंजिल से गिरकर मुंबई के मॉडल की मौत
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में सोमवार रात 14 वीं मंजिल से गिरकर मुंबई में मॉडलिंग करने वाली युवती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रिया उर्फ भावना गौतम (24) सोसाइटी की चौथी मंजिल पर रहने वाली बहन के पास आई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मॉडल के सुसाइड करने का दावा किया है।
बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार रात उन्हें पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में 14 वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पुलिस ने लोगों व सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की। युवती की पहचान मुंबई में मॉडलिंग करने वाली प्रिया उर्फ भावना गौतम के रूप में हुई। प्रिया मूल रूप से दिल्ली मयूर विहार फेस-3 निवासी थी। वह सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन प्रियंका के घर आई हुई थी। एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने देर रात कोई शिकायत नहीं दी है। प्राथमिक जांच में मॉडल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
पुरुष मित्र से मिलने पर परिजनों की डांट से थी क्षुब्ध
ग्रेटर नोएडा। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रिया का एक पुरुष मित्र मुंबई से ग्रेनो मिलने के लिए आया था। इससे नाराज परिजनों ने उसे डांट दिया था। परिवार में विवाद बढ़ता देख युवक ग्रेनो वेस्ट से मुंबई लौट गया था। इसके बाद प्रिया क्षुब्ध हो गई। प्रिया की मां भी उसे समझाने आई थी। लेकिन प्रिया समझने को तैयार नहीं थी और उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच में आवश्यकता पड़ने पर उस युवक को भी मुंबई से बुला सकती है। डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर का कहना है कि हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही खुदकुशी का कारण पता चलेगा।