फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MSME For Bharat Small plots being developed in Noida Authority Greater Noida look changed in two years

MSME For Bharat: नोएडा प्राधिकरण में विकसित किए जा रहे छोटे भूखंड, दो साल में बदला हुआ दिखेगा ग्रेटर नोएडा

Tue, 16 Sep 2025 07:40 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 07:40 PM IST
सार

मंगलवार को एमएसएमई फॉर भारत के लिए अमर उजाला मंथन कार्यक्रम में सीईओ लोकेश एम ने प्राधिकरण की भविष्य की योजना साझा कीं। उनका कहना है कि एमएसएमई देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में नोएडा में भी इनको जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास रहता है।

विज्ञापन
MSME For Bharat Small plots being developed in Noida Authority Greater Noida look changed in two years
अमर उजाला द्वारा आयोजित एमएसएमई कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को जरूरी जमीन और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण काम कर रहे हैं। नोएडा के सीईओ लोकेश एम ने बताया कि जल्दी ही एमएसएमई की जरूरत को पूरा करने के लिए छोटे भूखंड की योजना लॉन्च होगी। इसके अलावा ऐसा माहौल तैयार किया जा रहा है जिससे प्राधिकरण में उद्यमियों की समस्याएं तुरंत हल हों। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने भी बताया कि अगले दो साल में उद्यमी काफी कुछ बदलाव देखेंगे। मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क सहित इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। जिनका असर उद्योगों की सहूलियत के तौर पर सामने आएगा।

विज्ञापन

मंगलवार को एमएसएमई फॉर भारत के लिए अमर उजाला मंथन कार्यक्रम में सीईओ लोकेश एम ने प्राधिकरण की भविष्य की योजना साझा कीं। उनका कहना है कि एमएसएमई देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में नोएडा में भी इनको जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास रहता है। 25 से 29 अक्टूबर तक होने जा रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो भी एमएसएमई को समर्पित रहेगा। नोएडा प्राधिकरण की भी योजना एमएसएमई को बढ़ावा देने की है। प्राधिकरण जल्दी ही मैन्युफेक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के लिए छोटे औद्योगिक भूखंड की योजना लाएगा। कामकाज को इतना सरल और सहज बनाया गया है कि उद्यमियों के काम आसानी से हो जाते हैं। प्राधिकरण क्षेत्र में सुविधाएं बेहतर करने के लिए उद्यमियों के साथ संवाद भी जारी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में बहुत दिक्कतें रहीं हैं। अब यहां बदलाव शुरू हुआ है। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क से जहां उत्पाद को बाहर भेजना सुगम होगा। वहीं, न्यू बोडाकी रेलवे स्टेशन और दादरी रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास होने से माल के अलावा अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी यहां बेहतर हो सकेगी। इसके अलावा सड़क, एसटीपी, जलापूर्ति जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम हो रहा है। फॉर्च्यून 500 जैसी बड़ी कंपनियां ग्रेटर नोएडा में लाने के लिए हम तैयार हैं, तमाम छूट दी जा रही हैं। उद्यमियों को खुद अगले दो साल में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

उद्यमियों का सम्मान भी करेगा नोएडा
अमर उजाला मंथन में महिला उद्यमी बिमला बाथम के प्रस्ताव पर सीईओ लोकेश एम ने कहा कि उद्यमियों को पूरा सम्मान मिले। इसका प्रयास है। नोएडा के विकास में उद्यमियों के योगदान का हम सम्मान करेंगे। इसके लिए कोई कार्यक्रम नोएडा प्राधिकरण की तरफ से रहेगा। विमला बाथम ने कहा कि ऐसे उद्यमियों को बुलाना नहीं भूलें आप जोकि विषम परिस्थितियों में भी यहां डटे रहे और आज के नोएडा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लोकल फॉर वोकल के लिए उठी आवाज
मंथन में स्थानीय उत्पादों को विश्वस्तर पर ब्रांडिंग की जरूरत पर भी जोर दिया गया। उद्यमियों ने कहा कि कई अच्छे ब्रांड से बेहतर उत्पाद नोएडा में बनते हैं। जरूरत इनकी बेहतर ब्रांडिंग की है। लोकल फॉर वोकल में इस दिशा में काम होना चाहिए। उद्योग, जीएसटी से आए अधिकारियों ने भी सरकार की योजनाओं की जानकारी यहां दी।

सांसद बोले, सिंदूर ऑपरेशन में भी दिखी एमएसएमई की ताकत
अमर उजाला मंथन में सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा या समुना प्राधिकरण क्षेत्र हो उद्यमियों को नियम-कानून का हवाला देकर न उलझाया जाए। अधिकारियों को समझना होगा कि एमएसएमई ही आर्थिक आजादी का आधार है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में भी एक एमएसएमई की ताकत दिखी। नोएडा की ही एक ड्रोन कंपनी ने ऐसे उत्पाद बनाए जोकि चीन और पाकिस्तान के राडार भी नहीं पकड़ सके। पिछले दिनों अमेरिका में जॉब करने वाले अब उद्यमी बन चुके इन युवाओं की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तकनीक देखने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पिछले दिनों पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed