फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MP police caught the mastermind of fake currency wanted from Noida

Noida News: नोएडा से वांटेड नकली नोट के मास्टरमाइंड को एमपी पुलिस ने पकड़ा

Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
MP police caught the mastermind of fake currency wanted from Noida
नोएडा के वांटेड नकली नोट के सरगना को एमपी पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन


कुवैत मॉड्यूल के तहत देश भर में चला रहा था गिरफ्तार सिंघानिया नकली नोट का नेटवर्क
कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने पांच जालसाजों को अप्रैल में किया था गिरफ्तार

सुशांत समदर्शी
नोएडा। नकली नोट खपाने वाले गिरोह के नोएडा के वांटेड सरगना सिंघानिया को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस अब सिंघानिया को ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा लाने का प्रयास कर रही है। सिंघानिया देश में बैठकर कुवैत मॉड्यूल के तहत कई राज्यों में नकली नोट खपाने का नेटवर्क चला रहा था। गिरोह का आका कुवैत से गैंग का संचालन कर रहा है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम जल्द ही मध्य प्रदेश जाकर ट्रांजिट रिमांड लेगी।
कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने अप्रैल में कुवैत से चल रहे नकली नोट खपाने के काले कारोबार का खुलासा कर गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से 6.48 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। गिरोह का मास्टरमाइंड सिंघानिया फरार था। अब सिंघानिया को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नोएडा पुलिस अब रतलाम पुलिस के संपर्क में है। सिंघानिया ही जालसाजों को नकली नोट उपलब्ध कराता था। इस मामले की जांच में इंटेलीजेंस ब्यूरो सहित अन्य केंद्रीय और राज्य की एजेंसियां भी जांच कर रही है। पुलिस पूछताछ में पता चला था इन लोगोंं ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी करेंसी अकाउंट बनाया हुआ था। यह अकाउंट वेब सीरीज ‘फर्जी’ देखने बाद बनाया था। वेब सीरीज से यह आइडिया दिमाग में आया था। इसके बाद इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाकर लोगों से ये जालसाज संपर्क करने लगे और कमीशन के आधार पर असली रकम देकर दो गुना तक नकली करेंसी देते थे। आरोपी व्हाट्सएप के वर्चुअल नंबर से नकली भारतीय मुद्रा को बिहार व दिल्ली से मंगाकर बाजारों में चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

देश के कई राज्यों में फैला है गिरोह का नेटवर्क

पुलिस की जांच में पता चला है कि इस गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ है। जांच के दौरान यूपी, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक इस गिरोह के तार जुड़े हैं। नोएडा पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें दो आरोपियों को गुजरात पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ नोएडा से गुजरात भी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed