फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Moto GP starts: Super bikes raced on BIC track

मोटो जीपी का आगाज: बीआईसी ट्रैक पर दौड़ीं सुपर बाइकें

Sat, 23 Sep 2023 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Moto GP starts: Super bikes raced on BIC track
मोटो जीपी का आगाज: बीआईसी ट्रैक पर दौड़ीं सुपर बाइकें
विज्ञापन

- ट्रैक पर मोटरसाइकिल के साथ सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने किया उद्घाटन, पहले दिन राइडर्स से किया अभ्यास

- पोल पोजिशन हासिल करने के लिए आज होंगे क्वालीफाइंग मुकाबले

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर सात वर्षों बाद रफ्तार की जंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने बीआईसी पर सुपर बाइक के साथ मोटो जीपी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत मोटरसाइकिलों का देश है। यहां लोग किसी भी गाड़ी से अधिक दोपहिया वाहन का उपयोग करते हैं। मोटो जीपी का आयोजन 24 सितंबर तक जारी रहेगा। शनिवार को पोल पोजीशन हासिल करने के लिए मोटो जीपी, मोटो जीपी -2 और मोटो जीपी-3 श्रेणी में क्वालीफाइंग रेस होंगी।

शुक्रवार को पहले दिन अभ्यास सत्र में मोटो जीपी, मोटो जीपी-2 और मोटो जीपी- 3 रेस में अंतरराष्ट्रीय राइडर्स ने अपनी सुपर बाइकें दौड़ाईं। तीनों रेस के लिए 41 टीमों के 82 राइडर एक-दूसरे को पछाड़ने की तैयारी में जुटे हैं। पहले दिन ट्रैक पर 500 सीसी, 750 सीसी और 1000 सीसी की बाइकें फर्राटा भरती दिखीं। मोटो जीपी के विश्व चैंपियन फ्रांसेस्को बगानिया, मार्क मार्कवेज, एम बेज्जेच्ची और ब्रैड बाइंडर भी अपनी सुपर बाइकों के साथ ट्रैक पर फर्राटा भरते दिखे। जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। शुक्रवार को रेस के दौरान कुछ राइडर्स की बाइकें ट्रैक पर फिसलीं। इसमें कुछ राइडर्स को चोट भी लगीं। हालांकि, कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन




युवाओं को अपनी ऊर्जा का विस्तार करना आवश्यक: सद्गुरु



मोटो जीपी के उद्घाटन के अवसर पर सद्गुरु ने कहा कि युवाओं के लिए अपनी ऊर्जा का विस्तार करना आवश्यक है। आज ऐसे खेल की आवश्यकता है जो चुनौतीपूर्ण हो। सद्गुरु ने कहा कि अपनी 250 सीसी वाली सिंगल सिलेंडर बाइक से पूरे भारत में कई बार बाइक से यात्रा की है। लोग सोचते हैं कि मोटो जीपी रेस खतरनाक है। लेकिन, सड़क पर सवारी करना इससे कहीं ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सिर्फ परिवहन का साधन नहीं बल्कि यह देशभर में घूमने की आजादी भी देता है। सद्गुरु ने मृदा बचाओ आंदोलन का नेतृत्व करते हुए 100 दिनों में लंदन से दक्षिण भारत तक करीब 30,000 किमी की मोटरसाइकिल यात्रा की थी। उद्घाटन समारोह के दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








मोटो जीपी आयोजन करने वाला 30वां देश है भारत

ग्रेटर नोएडा। वर्ष 1949 में शुरू हुई मोटोजीपी रेस अब तक 29 देशों में हो चुकी है। भारत में पहली बार इसका आयोजन हो रहा है। एशिया में भारत आठवां देश है जहां रेस आयोजित हो रही है। इससे पहले इंडोनेशिया, थाईलैंड, तुर्किये, जापान, मलेशिया, चीन और कतर में मोटोजीपी हो चुकी है। वहीं बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट विश्व का 31वां सर्किट है जहां सुपर बाइक रफ्तार भरेंगी। ब्यूरो

नए ट्रैक पर जीतने वाले राइडर्स



परटामिना मंडालिका सर्किट (इंडोनेशिया) 2022 : मिगुएल ओलिवीरा

एलगर्वे (पुर्गताल) 2020 : मिगुएल ओलिवीरा

बुरीराम (थाईलैंड) 2018 : मार्क मार्केज



रेड बुल रिंग (ऑस्ट्रिया) 2016 : एंड्रिया इयानोन



टेरमस डी रियो होंडो (अर्जेंटिना) 2014 : मार्क मार्केज

सर्किट आफ दी अमेरिकास 2013 : मार्क मार्केज

मोटरलैंड एरागान (एरागान) 2010 : केसी स्टोनर



सिल्वरस्टोन (यूके) 2010 : जार्ज लोरेंजो



--

नंबर



700 दिन: यदि मार्क मार्केज मोटोेजीपी जीतते हैं तो 700 दिन बाद उन्हें फिर से चैंपियन बनने का मौका मिलेगा। उन्होंने वर्ष 2021 में मोटोजीपी रेस जीती थी।



140 प्वाइंट : यदि मार्क मार्केज जीपी पोडियम पर पहुंचते हैं तो वह 140 प्वाइंट लाकर पोडियम पर पहुंचने वाले पांचवें राइडर बन जाएंगे।

200वीं रेस : मार्क मार्केज की 200वीं मोटोजीपी रेस है।

प्वाइंटर



वाइल्ड कार्ड एंट्री डुकाटी टीम के मिचेल पिर्रो चोटिल इनिया बस्तियानी की जगह राइड करेंगे।

होंडा टीम के एलेक्स रिंस चोटिल हो गए हैं उनकी जगह वाइल्ड कार्ड एंट्री स्टीफन ब्राडल राइड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed