{"_id":"61a25117c5e59068eb1239c7","slug":"mother-went-to-get-water-innocent-died-after-falling-from-10th-floor-noida-news-noi6181896172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी लेने गई मां, 10वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी लेने गई मां, 10वीं मंजिल से गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेेत्र की सेक्टर-75 स्थित डेकनेक सोसाइटी की दसवीं मंजिल से शुक्रवार दोपहर बाद एक बच्चा खेलते हुए बालकनी से गिर गया। गंभीर रूप से घायल मासूम को तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त मां पानी लेने के लिए रसोई में गई थी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जय प्रकाश चैलानी दिल्ली स्थित चांदनी चौक में दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद उनकी पत्नी बेटे तवीश (साढ़े तीन साल) के साथ बालकनी में बैठी थीं। उसी दौरान वह बच्चे के लिए मां पानी लेने चली गईं। इसी दौरान बच्चा खेलते हुए बालकनी की ग्रिल के बीच से नीचे गिर गया। बच्चे के गिरने के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
गंभीर रूप से घायल हुए मासूम को आननफानन लोग पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई की। एडीसीपी ने बताया कि बालकनी की ग्रिल में इतनी जगह थी कि बच्चा उसके बीच से निकलकर नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस बिंदु की जांच कराई जा रही है कि सोसाइटी के सभी भवन में इसी तरह की ग्रिल है या ग्रिल का पाइप टूटा हुआ था। यदि ग्रिल में इतनी जगह है तो इसके लिए बिल्डर और एओए को पत्र लिखकर गैप कम कराने के लिए कहा जाएगा। जिससे फिर कोई हादसा न हो। उन्होंने बताया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
निर्माणाधीन टावर से गिरकर लिफ्ट ऑपरेटर की जान गई
सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन टावर सुपरनोवा से गिरकर लिफ्ट ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना के समय ऑपरेटर लिफ्ट में काम कर रहा था। प्रथम दृष्टया पुलिस हादसा मानकर मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से भी किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से बदायूं के उजानी निवासी सुमित कुमार (28) निर्माणाधीन टावर सुपरनोवा में लिफ्ट ऑपरेटर था। उसे ठेकेदार ने काम पर रखा था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वह ऊपरी मंजिल में कुछ काम कर रहा था। अचानक वह लिफ्ट के साफ्ट में गिर गया। हादसे के बाद आसपास काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड ने अन्य लोगों की मदद से घायल सुमित को पास के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुमित ने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से युवक के गिरने की मिली है। मामले की जांच चल रही है। साइट पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।