{"_id":"68f7970e16c7c156d6069ad0","slug":"most-of-the-streetlights-in-mandi-shyam-nagar-are-out-of-order-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-624-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंडी श्याम नगर की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंडी श्याम नगर की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब
विज्ञापन
-प्राधिकरण को शिकायत देने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मंडी श्याम नगर में अधिकतर रोड पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से इस संबंध में निवासियों ने शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है।
कस्बे की एक-दो लाइटों को छोड़कर सभी लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। शाम होते ही अधिकतर मोहल्लों में अंधेरा छा जाता है। रेलवे स्टेशन के नजदीक क्षेत्र होने के बावजूद संबंधित विभाग इसपर ध्यान नहीं देता है। इसी रोड से प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से लेकर रात्रि 11:00 बजे तक सवारी ट्रेनों का आवागमन रहता है। इसी रोड से यात्री आते-जाते हैं।
निवासी राम अवतार शर्मा, अजय कुमार, विनोद भाटी का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग की जा चुकी है। परंतु न तो जिला प्रशासन और न ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने इसकी सुध ली। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।