{"_id":"605e455b8ebc3ee64d5de367","slug":"most-of-the-43-patients-received-for-the-first-time-in-2021-noida-news-noi573853769","type":"story","status":"publish","title_hn":"2021 में पहली बार मिले सर्वाधिक 43 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2021 में पहली बार मिले सर्वाधिक 43 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिले में कोरोना के नए मामलों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को इस साल के सर्वाधिक 43 केस सामने आए हैं, वहीं 13 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसके साथ ही सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 203 हो गई है। सक्रिय केसों की संख्या के लिहाज से जिले का प्रदेश में सातवां नंबर है। सबसे अधिक 1648 सक्रिय केस लखनऊ में है। शुक्रवार को सबसे अधिक 347 नए मामले भी लखनऊ में आए। वहीं गाजियाबाद में 54 मरीज मिले हैं।
राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना के 25909 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 25615 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 91 की मौत हुई है। कोरोना से मौत का आखिरी मामला 5 जनवरी को सामने आया था। दिसंबर के बाद से जिले में कोरोना केस घटने का सिलसिला शुरू हुआ था। शुक्रवार से पहले 30 दिसंबर को 47 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद से यह आंकड़ा घटता रहा। अब एक बार फिर केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। जनवरी, फरवरी में केस संख्या रोजाना अमूमन 30 से कम ही रही है। मार्च में धीरे-धीरे नए मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। सेक्टर-39 कोविड अस्पताल की सीएमएसडॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि जहां फरवरी में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 5-6 रह गई थी। अब यहां 30 से अधिक मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि बढ़ते मामलों को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में पर्याप्त मात्रा में अस्पताल, बेड व अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।