फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mossam

क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बारिश से जलभराव

Sat, 05 Jun 2021 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
mossam
नूंह। जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात को बारिश होने से रास्तों में जलभराव की समस्या हो गई है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब तक इतनी बारिश भी नहीं हुई है कि किसान खेतों में बुआई कर सकें।
विज्ञापन

शमी खान, नियामत घागस, नसरुद्दीन आदि किसानों का कहना है कि फसल की बुआई के लिए अभी 15 दिन का समय है। इतना ही वक्त अभी उत्तर भारत में मानसून आने में लगेगा। जिले के गांवों में हल्की बारिश तो हुई है, लेकिन खेतों में अभी नमी नहीं आई है। आकेड़ा गांव के इसहाक खान का कहना है कि शुक्रवार रात को 10 मिनट काफी अच्छी बारिश हुई थी। लेकिन, बारिश बिजाई के अनुकूल नहीं है। अभी किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ेगा। इतना जरूर है कि तेज हवाओं से कुछ गांवों में पेड़ों की शाखाएं टूट गई हैं। बारिश और हवाओं का तेज दबाव मालब, आकेड़ा, कोटला और नगीना खंड के कुछ गांवों में ही रहा है।
विज्ञापन

फोटो : गांव घागस के मुख्य रास्ते पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed