{"_id":"60bba6c88ebc3eb602032e14","slug":"mossam-mewat-news-noi5857317194","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बारिश से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में गरज के साथ हल्की बारिश से जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात को बारिश होने से रास्तों में जलभराव की समस्या हो गई है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब तक इतनी बारिश भी नहीं हुई है कि किसान खेतों में बुआई कर सकें।
शमी खान, नियामत घागस, नसरुद्दीन आदि किसानों का कहना है कि फसल की बुआई के लिए अभी 15 दिन का समय है। इतना ही वक्त अभी उत्तर भारत में मानसून आने में लगेगा। जिले के गांवों में हल्की बारिश तो हुई है, लेकिन खेतों में अभी नमी नहीं आई है। आकेड़ा गांव के इसहाक खान का कहना है कि शुक्रवार रात को 10 मिनट काफी अच्छी बारिश हुई थी। लेकिन, बारिश बिजाई के अनुकूल नहीं है। अभी किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ेगा। इतना जरूर है कि तेज हवाओं से कुछ गांवों में पेड़ों की शाखाएं टूट गई हैं। बारिश और हवाओं का तेज दबाव मालब, आकेड़ा, कोटला और नगीना खंड के कुछ गांवों में ही रहा है।
फोटो : गांव घागस के मुख्य रास्ते पर भरा पानी। संवाद